फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power restoration may take time in the event of a fault, as engineers and staff have gone on strike.

Karnal News: फाल्ट आया तो बिजली आने में लग सकता है वक्त, हड़ताल पर गए अभियंता-कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Power restoration may take time in the event of a fault, as engineers and staff have gone on strike.
सेक्टर 12 स्थित उपकेंद्र का देर रात निरीक्षण करते बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता। अमर उजाला
करनाल। बिजली गुल होने पर शिकायत कहां करें और फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंची टीम को तकनीकी दिशा-निर्देश कौन देगा… बिजली निगम के कर्मचारियों और अभियंताओं की हड़ताल के बीच उपभोक्ताओं के सामने ऐसे सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार रात की शिफ्ट से शुरू हुई हड़ताल के कारण करनाल सर्किल के बिजली आपूर्ति तंत्र पर असर पड़ने की आशंका है। फाल्ट हुआ तो बिजली बहाल होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

निगम के करीब 2006 कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे। इनमें तकनीकी कर्मचारियों के साथ शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और उनका निपटारा कराने वाले लिपिकीय कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए निगम प्रबंधन ने ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियों की व्यवस्था की है। फाल्ट ठीक करने के लिए केवल श्रमिकों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं होगी। बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर या उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी को समझने, उसकी जांच कराने और मरम्मत की निगरानी के लिए अभियंताओं की भूमिका अहम होती है। अभियंताओं के हड़ताल में शामिल होने से इस व्यवस्था को संभालना निगम के लिए चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 उपमंडलों और 110 उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों पर असर की आशंका
करनाल सर्किल में 23 उपमंडल और 110 उपकेंद्र हैं। हड़ताल में करीब 2006 कर्मचारियों के शामिल होने से बिजली निगम के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। हड़ताल में 291 लिपिकीय कर्मचारी, छह कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन), 23 उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) और 120 कनिष्ठ अभियंता (जेई) समेत अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।

शिकायत सुनने वाले कर्मचारी भी रहेंगे हड़ताल पर
शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और उनके निपटारे से जुड़े 291 लिपिकीय कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने, संबंधित टीम तक सूचना पहुंचाने और उसके समाधान की निगरानी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
01842-267271 पर कर सकते हैं शिकायत
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रशासन ने लघु सचिवालय में हेल्पलाइन स्थापित की है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने या अन्य संबंधित समस्या आने पर नागरिक 01842-267271 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन 22 अक्तूबर सुबह 7 बजे से हड़ताल अवधि के दौरान 24 घंटे कार्य करेगी। डीसी ने निगम के एसई के साथ बैठक करके भी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।

विरोध की आशंका, पुलिस की मदद मांगी
निगम को आशंका है कि हड़ताल कर रहे कर्मचारी फाल्ट ठीक करने पहुंची टीम का विरोध कर सकते हैं। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मरम्मत कार्य और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता मांगी गई है।

हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। फाल्ट की संख्या, तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता से ही स्पष्ट होगा कि आपूर्ति बहाल करने में कितना समय लगता है। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। लघु सचिवालय में हेल्पलाइन स्थापित की गई है। - डॉ. आनंद कुमार शर्मा, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed