{"_id":"697538886dcd009ebb038ee4","slug":"potli-and-clutch-purses-are-becoming-the-choice-of-women-karnal-news-c-18-knl1018-831561-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिलाओं की पसंद बन रहा पोटली और क्लच पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिलाओं की पसंद बन रहा पोटली और क्लच पर्स
Sun, 25 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
करनाल। महिलाएं पहले जहां एक या दो पर्स पर ही निर्भर रहती थीं, वहीं वे अब जरूरत और मौके के अनुसार नए-नए डिजाइनों के पर्स का चयन कर रही हैं। डेली यूज, ऑफिस, कॉलेज, पार्टी और शादी समारोह के लिए अलग-अलग डिजाइन और साइज के पर्स बाजार में उपलब्ध हैं। खासतौर पर टोट बैग, पोटली बैग और क्लच बैग महिलाओं व युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं।
रोजाना उपयोग के लिए कामकाजी महिलाएं टोट बैग और हैंडवर्क व कढ़ाई वाले बैग खरीदना पसंद कर रही हैं। दुकानदार संदीप ने कहा कि पहले महिलाएं व युवतियां खास मौकों के लिए ही पर्स खरीदा करती थी लेकिन अब हर परिधानों से मिलते पर्स खरीदना पसंद कर रही हैं। शादी समारोह के लिए पोटली और क्लच बैग सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में इनकी कीमत 300 रुपये से तीन हजार तक हैं।
- हर परिधानों व रंगों से मैच होते लाए पोटली बैग
व्यापारी राकेश ने कहा कि महिलाओं के लिए इस बार पोटली और क्लच बैग का स्टॉक बाजार में लाया गया है। इनमें कढ़ाईदार पोटली बैग हर परिधानों व रंगों से मैच होते लाए गए हैं। पोटली बैग महिलाएं लहंगे के साथ सबसे ज्यादा खरीदना पसंद कर रही हैं। वहीं युवतियां साड़ियों के साथ मैच कर क्लच बैग खरीदना पसंद कर रही हैं, जिनकी कीमत 800 से 2500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन
--
पर्स का प्रकार कीमत (रुपये में)
टोट बैग 300- 700
पोटली बैग 500- 2000
क्लच पर्स 400- 2500
स्लिंग बैग 600- 1800
कॉलेज पर्स, हैंडबैग 700- 2000