{"_id":"69825d1883b9bf52e501ac55","slug":"potholes-on-indri-gadhibirbal-road-cause-trouble-to-commuters-karnal-news-c-18-knl1018-838362-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री-गढ़ीबीरबल रोड पर बने गड्ढे, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री-गढ़ीबीरबल रोड पर बने गड्ढे, राहगीर परेशान
Wed, 04 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। शहर के बीच से गुजर रही इंद्री-गढ़ीबीरबल रोड पर नागरिक अस्पताल चौक से आगे मोड़ पर सड़क धंसने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति गंभीर होती जा रही है। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के कारण हादसों का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि एक साल पहले भी इसी स्थान पर सड़क धंसने से ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई थी। अस्थायी मरम्मत के बावजूद समस्या फिर उभर आई है। बीती रात एक ईशर कैंटर गड्ढे में धंस गया, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रोहतास ने कहा कि जेई को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन