फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Positive changes are visible even in towns: Khali

कस्बों तक दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलाव : खली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Positive changes are visible even in towns: Khali
कस्बों तक दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलाव : खली - फोटो : कस्बों तक दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलाव : खली
तरावड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी के कुशल नेतृत्व के परिणाम स्वरूप हलका में विकास की गति तेज हो रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। यह बात रेसलर द ग्रेट खली ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि विधायक ने हाल ही में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिनमें नई सड़कों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति की सुविधा और स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण प्रमुख है। खली ने कहा कि गांवों से लेकर कस्बों तक सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर विधायक ने खली का अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कहा कि हम हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर शिवम बंसल, एडवोकेट नवदीप चौधरी, राकेश चौहान, पंकज ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed