फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal reopened for undergraduate and postgraduate admissions

Karnal News: स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Portal reopened for undergraduate and postgraduate admissions
- 27 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में पढ़ाई के लिए आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर मौका दिया है। स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से 27 अक्तूबर तक के लिए पोर्टल खोला गया है। इस दौरान स्नातक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर में प्रथम और अंतिम वर्ष में दाखिला लिया जा सकता है। बिना ऑनलाइन आवेदन किए किसी भी विद्यार्थी को दाखिला नहीं मिलेगा।

इसे लेकर विभाग की ओर से सभी कॉलेज प्राचार्यों को पत्र जारी करके निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों और कॉलेजों के आग्रह के बाद एडमिशन पोर्टल को फिर से खोला गया है, ताकि जो विद्यार्थी पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, वे दाखिला ले सकें।
विज्ञापन


विदित हो कि स्नातक में दाखिले के लिए विभाग ने 19 मई से 16 जून तक पोर्टल खोला था। इसक बाद जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, उन्हें मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले दिए गए। तीन बार ओपन काउंसलिंग भी हुई। इसके बाद भी सीटें खाली रही तो दोबारा से प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पीजी जमें दाखिले के लिए 16 से 28 जुलाई तक पोर्टल खोला गया था। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, उनकी मेरिट लिस्ट निकालकर फिजिकल काउंसलिंग के जरिए एडमिशन का मौका दिया गया। विभाग ने दो बार मेरिट लिस्ट निकाली। अब जो सीटें खाली रह गई हैं, उनको भरने के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed