फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portable toilets: no water to clean, doors also broken

पोर्टेबल शौचालय : सफाई न पानी, दरवाजे भी टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Portable toilets: no water to clean, doors also broken
करनाल। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के आयोजन स्थल कर्ण स्टेडियम में नगर निगम की ओर से भेजे गए पोर्टेबल शौचालय नकारा साबित हुए। जो तीन पोर्टेबल शौचालय भेजे गए, इनमें न तो सफाई है और न ही पानी की उचित व्यवस्था। इनके दरवाजे तक टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को खिलाड़ियों को दिक्कत होने पर उन्होंने नाराजगी दिखाई दी। मांग की कि स्टेडियम में शौचालय की व्यवस्था बढ़ाई जाए। मौजूदा व्यवस्थाएं केवल सामान्य दिनों के लिहाज से हैं। बड़े आयोजन होने पर स्टेडियम में दिक्कत पैदा होती है।
विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम की कमी
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए टेंट लगाकर ड्रेसिंग रूम बनाए हुए हैं। हवा चलने की स्थिति में खिलाड़ियों को इनमें कपड़े बदलने में परेशानी रही। मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजन स्थल के समीप एक कमरे को खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन शनिवार को किसी ने उसके दरवाजे पर भी ताला जड़ दिया। इस कारण अभिभावक व खिलाड़ी नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें सील होने से भटके खिलाड़ी
रेलवे रोड पर भाजपा की बैठक के चलते पुलिस ने माल रोड व रेलवे रोड को जोड़ने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। डीएवी कॉलेज रोड पर माल रोड के मोड़ पर नाका लगाया हुआ था। रेलवे रोड स्थित डीएवी कन्या महाविद्यालय व नगर निगम के सामने स्थित डीएवी स्कूल में ठहरे खिलाड़ियों को स्टेडियम तक पहुंचने में देरी हुई। यही नहीं जो खिलाड़ी मधुबन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में ठहरे हुए हैं उन्हें भी करनाल स्टेडियम में पहुंचने में देरी हुई क्योंकि करनाल में ज्यादातर रास्तों को सील किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed