फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   politics, congress sewa dal, march

अब किसानों के समर्थन में संघर्ष यात्रा निकालेगा कांग्रेस सेवादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
politics, congress sewa dal, march
कांग्रेस सेवादल की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम चौहान ने प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघर्ष यात्रा को लेकर पदाधिकारियों को ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान ने की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान ने कहा कि किसान संघर्ष यात्रा में शामिल वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता दूसरे जिले के बार्डर पर स्वागत कर ध्वज हैंडओवर कर अगले जिले के मुख्यालय तक जाएंगे। यात्रा दो जनवरी को कुंडली बार्ड से शुरू होकर तीन जनवरी को चंडीगढ़ में पीसीसी मुख्यालय पर संपन्न होगी। यात्रा में गांव से एक मुट्ठी माटी, अन्न, बीज एवं पानी को किसी वरिष्ठ या समाजसेवी के हाथों से स्वीकार कर उसको एकत्रित किया जाएगा, जिसे यात्रा के समापन पर किसी सार्वजनिक स्थल पर डालकर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की दहलीज पर किसान आंदोलन को लगभग एक महीना हो गया है। अब सरकार को हठधर्मिता छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान व करनाल जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि किसान संघर्ष यात्रा में करनाल से कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल दीवान, महिला प्रदेश प्रधान सुनीता शर्मा, प्रदेश एनसीआर प्रधान सुनीता देवी, प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान, प्रदेश सचिव कृष्ण दुग्गल, प्रदेश सचिव सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव जागीर सैनी, प्रदेश सचिव नरेंद्र गोच्छी, प्रदेश सचिव रणबीर सहारणा, स्टेट कोर्डिनेटर अमित सारथी, प्रदेश सह सचिव अनंत कुमार, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल, करनाल जिला प्रधान अनिल शर्मा, पानीपत जिला प्रधान खेमचंद, प्रदेश महासचिव नरेश चहल, जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह, करनाल जिला ग्रामीण प्रधान मदन राणा, जिला महासचिव जसवीर स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed