फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   political

भाकियू ने दी चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो सीएम की यात्रा का करेंगे विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
political
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की बजाय किसानों और मजदूरों की सभी मांग मानकर उनको क्रियान्वित कर दें। इसके बाद उनकी झोली में 90 सीटें आ जाएंगी। उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश की आम जनता के लिए छलावा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सबसे पहले समर्थन मूल्य पर किसानों को फसल खरीदने की गारंटी दे। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकार पांच साल से छल रही है। किसानों की मांगों को मंजूर नहीं किया गया है। करनाल और पानीपत में शुगर मिलों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। किसानों मजदूरों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। किसानों की करोड़ों की बकाया राशि प्रदेश के चीनी मिलों पर अभी भी है। इसी सब को लेकर प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर भाकियू की प्रदेश इकाइयों के वैनर तले हजारों किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो किसान प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करेंगे। इसी क्रम में भाकियू ने करनाल में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीसी अनीश यादव को दिया। किसानों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद शाहपुर, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, संरक्षक मेहताब सिंह कादियान, प्रदेश उप प्रधान सुरेंद्र घुम्मन, जिला महामंत्री सतपाल बड़थल, करनाल ब्लाक प्रधान अंग्रेज सिंह, फतेह सिह झिंडा,असंध के ब्लाक प्रधान जोगिंद्र सिंह झिंडा, नेकी राम गढ़ी बीरवल, निसिंग ब्लाक प्रधान राज सिंह राणा,घरौंडा ब्लाक प्रधान विनोद राणा, रणजीत जलमाना, मंगत राम, हुकुम सिंह, राजवीर मान, राजबीर कतलेहड़ी, राजिंदर राणा, बाबू राम डावरथला, पाला राम कुंजपुरा उपस्थित थे। इससे पहले, किसान सेक्टर-12 में एकित्रत हुए वहां से एक जुलूस के रूप में किसान मिनी सचिवालय पहुंचे। वहां पर किसानों ने प्रदेर्शन किया। बाद में नारेबाजी की उसके बाद किसानों ने डीसी की अनुपस्थिति में एडीसी को ज्ञापन दिया। किसानों में जन आशीर्वाद यात्रा को कलर आक्रोश बना हुआ है। सरकार ने जिस तरह से अब तक किसानों का शोषण किया है उससे किसान सरकार से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed