{"_id":"662ee4f9ecd56c8275012634","slug":"political-battle-brewing-between-ncp-and-inld-karnal-news-c-18-knl1008-377770-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनसीपी और इनेलो के बीच पक रही सियासी खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनसीपी और इनेलो के बीच पक रही सियासी खिचड़ी
विज्ञापन
एनसीपी और इनेलो के बीच पक रही सियासी खिचड़ी
- करनाल सीट पर मुख्य प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन सकता है यह गठजोड़
- एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने इनेलो महासचिव अभय चौटाला से की मुलाकात, 30 को हो सकता है एलान
देव शर्मा
करनाल। लोकसभा सीट करनाल पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भी इंडी गठबंधन की अन्य पार्टियों पर नजर है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी (शरद पंवार) और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के बीच सियासी खिचड़ी पक रही है। जिसका एलान 30 अप्रैल को करनाल में हो सकता है।
बताते हैं कि करनाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के खिलाफ इनेलो नेतृत्व एनसीसी (शरद पंवार) को समर्थन दे सकती है। इस नए गठबंधन के प्रत्याशी एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा हो सकते हैं।
एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने पहले करनाल लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन यहां बात नहीं बनी। कांग्रेस ने इंडी गठबंधन से इतर करनाल सीट पर दिव्यांशु बुद्धिराजा को अपना लोक सभा प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद एनसीपी ने अपनी रणनीति पर एक बार बदलाव किया और मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कुरुक्षेत्र जाकर सेक्टर पांच में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला से मुलाकात की।
विज्ञापन
बातचीत का विधिवत खुलासा तो नहीं किया गया लेकिन मराठा वीरेंद्र वर्मा ने बातचीत के दौरान ये दावा किया कि इनेलो से उनकी बातचीत सार्थक रही है। उन्होंने ये भी दावा किया कि इनेलो करनाल सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी, बल्कि एनसीपी के प्रत्याशी को समर्थन करेगी। उन्होंने खुद एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कहते हुए दावा किया कि 30 अप्रैल को इनेलो महासचिव अभय चौटाला करनाल आएंगे। इसके लिए करनाल में आईटीआई चौक के निकट रेड कार्पेट बैंक्वेट हाॅल में कार्यक्रम होगा। जिसमें वह एनसीपी व इनेलो के गठबंधन का एलान कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इंडी गठबंधन के अन्य घटकों को भी इस गठबंधन में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिनसे बातचीत चल रही है।
करनाल में इस नए गठजोड़ की पुष्टि इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयपाल पूनिया ने भी की। उन्होंने कहा कि मराठा वीरेंद्र वर्मा इनेलो महासचिव अभय चौटाला से मिले थे जिसमें उन्होंने वीरेंद्र वर्मा को समर्थन देने की बात कही है।
भाजपा और कांग्रेस मुख्य सियासी दलों के साथ-साथ ये नया गठबंधन करनाल सीट पर दोनों प्रत्याशियों के समीकरणों को चुनौती दे सकता है। हालांकि इंडी गठबंधन के ही एक घटक दल, आम आदमी पार्टी का समर्थन लोक सभा सीट पर पहले से ही कांग्रेस प्रत्याशी को है, लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य घटक दल हैं, जिन्होंने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। उनकी अगली रणनीति क्या रहती है, ये देखने वाली बात होगी।