फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Policeman struggles for life for 10 seconds in a speeding car

Karnal News: तेज रफ्तार कार पर 10 सेकेंड तक जिंदगी के लिए जूझता रहा पुलिसकर्मी

Sun, 05 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Policeman struggles for life for 10 seconds in a speeding car
सेक्टर 6 चौक पर कार को रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी को बोनट पर डालकर कार को भगाता चालक। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित सेक्टर-6 चाैक पर 27 मार्च को ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी कुलबीर तेज रफ्तार कार के बोनट पर जिंदगी के लिए जूझते रहे। आरोपी ने कार को नहीं रोका। 10 सेकेंड बाद कार मोड़कर लाया। रफ्तार कुछ कम हुई तो पुलिसकर्मी नीचे उतर पाए। आरोपी बगल से कार भगा ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सात दिन बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो मात्र 16 सेकेंड का है। इसमें दिखता है कि सेक्टर-6 चाैक पर तैनात पुलिसकर्मी कुलबीर ने काली फिल्म और बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट गाड़ी को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया था। पुलिस के अनुसार, खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने से शक हुआ था। कुलबीर ने सामने खड़े होकर रोकना चाहा तो आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी। तेज टक्कर लगी। कुलबीर ने बोनट पकड़ लिया। आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन

करीब 50 मीटर दूर जाने के बाद आरोपी गाड़ी को मोड़कर वापस लाया। गाड़ी जैसे ही वापस सड़क के बीचोबीच पहुंची तो रफ्तार कम हुई। कुलबीर बोनट से उतर गए। उन्होंने फिर कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दाैरान दूसरे पुलिसकर्मी भी माैके पर पहुंच गए। आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार को फिर बढ़ा दिया और साइड से गाड़ी को निकाल ले गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि पूरा घटनाक्रम मात्र 16 सेकेंड में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बचने के लिए उतार दी थी ब्लैक फिल्म

पुलिसकर्मी कर्मवीर ने बताया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए चालाकी दिखाने की कोशिश की। नाबालिग ने गाड़ी पर नंबर प्लेट लगा ली थी और काली फिल्म उतार दी थी ताकि उसकी गाड़ी पहचान न हो पाए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी थी। सेक्टर-6 मार्केट में पुलिस को कार नजर आई। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।


----

पुलिस ने जब्त की कार
सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, हादसे और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में सामने आया कि कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। पुलिस ने आरोपी की कार जब्त कर ली है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है, वहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed