{"_id":"6924c06c9ea58c87df0e94b3","slug":"police-reached-the-criminals-through-gps-and-cctv-installed-in-the-car-karnal-news-c-18-knl1018-787613-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार में लगे जीपीएस और सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार में लगे जीपीएस और सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस
Tue, 25 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सुभाष कॉलोनी में हुई डकैती के बाद पुलिस ने ठेकेदार की लूटी हुई कार में लगे जीपीएस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों बदमाशों को चार घंटे में काबू कर लिया। दोपहर करीब एक बजे पंजाब के जीरकपुर से पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि लुधियाना के रहने वाले पांचों बदमाश ई-रिक्शा से कॉलोनी पहुंचे थे। वारदात के बाद बदमाश सुबह 8:52 बजे घर से भागे थे। परिवार की ओर से सूचना दिए जाने पर पुलिस ने तुरंत कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला में अलर्ट जारी कर दिया था।
सीआईए वन प्रभारी संदीप और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज चेक की। परिवार ने बताया कि जिस कार को बदमाश ले गए हैं, उसमें जीपीएस लगा है। कार के जीपीएस की लोकेशन चेक की तो बसंत विहार की मिली। पुलिस टीम ने तुरंत बसंत विहार से गाड़ी बरामद कर ली। इसके बाद बसंत विहार से लोकेशन और फुटेज चेक करते हुए उस ऑटो चालक की पहचान की जिस ऑटो में बदमाश नए बस स्टैंड पर पहुंचे थे। सीआईए वन प्रभारी संदीप की टीम ने ऑटो चालक को ढूंढ़कर उनसे पूछताछ की।
पुलिस को पता लगा कि आरोपी ऑटो से नए बस स्टैंड ओर यहां से चंडीगढ़ की बस में सवार हुए हैं। इसके बाद करनाल पुलिस ने तुरंत कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला पुलिस को सतर्क किया। सभी जगह नाकाबंदी करके पुलिस ने रोडवेज की बसों की चेकिंग शुरू कर दी। हालांकि बदमाश हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर पंजाब के डेराबसी पहुंच चुके थे। इस बीच अंबाला सीआईए वन के टीम प्रभारी हरजिंद्र सिंह और करनाल सीआईए की टीम रोडवेज बस के पीछे जीरकपुर पहुंच चुके थे। वहीं पंचकुला पुलिस की टीम भी वहां पहुंच चुकी थी। तीनों जिलों की पुलिस टीम ने वहां बस के घेराबंदी करके बस को रुकवा लिया। बस से पांच बदमाशों को उतार लिया और अंबाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अंबाला पुलिस से करनाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-- -- --
लुधियाना से आरोपी क्यों आए... इस पर जांच शुरू
पांचों बदमाशों पंजाब के लुधियाना के गांव ताजगंज निवासी राजीव उर्फ राजा, बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल, जीतो मार्केट निवासी अभिषेक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस जांच कर रही है कि बदमाश लुधियाना से करनाल वारदात करने क्यों पहुंचे थे। ठेकेदार के घर में पेंट और सौंदर्यीकरण का भी काम चल रहा है। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि आरोपियों को घर पर काम पर लगे लोगों ने तो नहीं बुलाया था। अगर ऐसा हुआ तो अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।