फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police person will become professional

2005 में बनी शॉर्ट फिल्म देख पुलिस के जवान होंगे नाकाबंदी के प्रोफेशनल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
police person will become professional
जब आईजी भारती अरोड़ा करनाल जिले की एसपी थीं। उन दिनों करनाल पुलिस ने प्रोफेशनल नाकाबंदी को लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी ताकि पुलिस का हर जवान अपनी ड्यूटी को अच्छे तरीके से करे और जब नाके पर तैनात हो, तो आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति उनके हाथ से बच न पाए। अब 15 साल बाद फिर इसी शॉर्ट मूवी को प्रसारित कर करनाल के जवानों को नाकाबंदी में प्रोफेशनल बनाया जाएगा। पंजाब में नाके पर तैनात पुलिसकर्मी का हाथ काटने जैसी घटना यहां न हो, इसलिए करनाल रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने जवानों को यह फिल्म दिखाने का निर्णय लिया है। करनाल रेंज के करनाल, कैथल और पानीपत जिले में 150 नाकों पर सैकड़ों जवान लॉकडाउन के दौरान हुई नाकाबंदी कर 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं, इनका सुरक्षित और स्वस्थ रहना जरूरी है। पुलिस अधिकारियों के माध्यम से सभी जवानों को यह फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

45 मिनट की फिल्म में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के विचार
2005 में बनी यह फिल्म 45 मिनट की है। इसमें कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हनीफ कुरैशी, राव अनिल कुमार, आईजी भारती अरोड़ा, सुखदेव सिंह व ओमप्रकाश के भी विचार हैं। आईजी के रीडर एसआई बलवान सिंह के अनुसार फिल्म में नाकाबंदी की पोजिशन दर्शायी है। उन्होंने बताया कि नाके में स्टॉप पार्टी, सर्चिंग पार्टी और कवरिंग पार्टी के जवान किस पोजिशन में खड़े होते हैं व कैसी उनकी कार्यशैली होती है यह सब कुछ दिया है। नाके पर खड़ी पुलिस की गाड़ी में ड्राइवर भी सीट पर व एक्टिव पोजिशन में होना चाहिए।
विज्ञापन

हमनें देख ली, अब जवानों को दिखाएंगे
डीएसपी करनाल राजीव कुमार ने बताया कि जिले के सभी डीएसपी ने फिल्म देख ली है। सीडी उपलब्ध हो चुकी है। ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फिल्म के माध्यम से नाकाबंदी की ब्रीफिंग दी जाएगी। अगर मोबाइल वर्जन तैयार हुआ तो मोबाइल पर भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जवानों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की हमें चिंता है। जवान बहादुरी और निष्ठा के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। इन्हें नाकाबंदी के हर पहलू की जानकारी हो और कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति वारदात को अंजाम न दे सके, इसलिए सभी को 2005 में प्रोफेशनल नाकाबंदी पर बनी फिल्म दिखाने का निर्णय लिया है। -भारती अरोड़ा, आईजी, करनाल रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed