फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police is scanning CCTV footage

Karnal News: पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police is scanning CCTV footage
- सेल्समैन से दो लाख रुपये लूटने के मामले में केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-14 चौक पर बस से उतरे सेल्समैन से दो लाख रुपये की लूट मामले में स्थानीय पुलिस चौकों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है हालांकि अभी तक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लग सकी है। वारदात को देखते हुए जांच सीआइए-वन को सौंपी गई है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-13 निवासी राकेश नागपाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक साबुन फैक्ट्री में सेल्समैन है। वह शनिवार को करनाल से पानीपत के समालखा में पुरानी कार खरीदने गया था, लेकिन जिससे कार लेनी थी, वह नहीं मिला। जिस कारण वह वापस करनाल आ गया। वह सेक्टर-14 के चौक पर बस से उतरकर ऑटो पकड़ने के लिए चौक की तरफ बढ़ा तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाश उनका बैग छीनकर सेक्टर-छह की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब दो लाख रुपये और अन्य सामान था। यह रकम वह पुरानी कार खरीदने के लिए लेकर गए थे। लूट की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इस मामले की जांच सीआइए-वन को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि लाल बत्ती और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ सेक्टर-छह की ओर जाने वाले मार्ग पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई हालांकि अभी तक बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed