फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Played since the age of six, became medalist with aunt's inspiration

Karnal News: छह साल की उम्र से खेला, बुआ की प्रेरणा से बने पदकवीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Played since the age of six, became medalist with aunt's inspiration
- छोटी उम्र में ही बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में नाम कमा मिसाल पेश कर रहे सोमिल कांबोज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छोटी उम्र में बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में नाम कमाकर सोमिल कांबोज मिसाल पेश कर रहे हैं। जिन्होंने महज छह साल की उम्र से ही कर्ण स्टेडियम में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। सोमिल के पिता हरियाणा रोडवेज में चालक हैं, उन्होंने बताया कि जब वह अपने बेटे को पहली बार अपने दोस्त के साथ लेकर गए तो कोच ने यह कहकर कि उनकी उम्र व कद कम है, अकादमी में दाखिल करने से मना कर दिया था।
बाद में सोमिल की प्रतिभा देखकर वह इतने प्रभावित हुए कि उन्हें एक नजर में ही खेल पसंद आ गया। सोमिल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम चमकाना चाहते हैं।
विज्ञापन


बुआ से मिली प्रेरणा
सोमिल कांबोज ने बताया कि वह महज चार साल की उम्र में अपनी बुआ के साथ बैडमिंटन खेलने लगा था। जिस तरह उनकी बुआ आज पॉयलट बनकर जहाज उड़ाती हैं उसी तरह वह अपने रॉकेट से शटल को उड़ाते हैं। सोमिल के अनुसार उनके पिता ने उन्हें कम उम्र में कर्ण स्टेडियम की अकादमी में डालकर सपनों को परवान चढ़ाने में मदद की है। वहीं उनके मुख्य कोच व वर्तमान निदेशक खेल विभाग राकेश पांडे का उनकी कामयाबी में अतुलनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमिल की उपलब्धियां
- 2022 में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के नौ व 11 आयु वर्ग मुकाबले में प्रथम व द्वितीय रहे।
- 2023 में जिला स्तरीय 11 व 13 आयुवर्ग मुकाबलों में सिंगल व डबल में स्वर्ण व रजत जीता।
- 2024 में 13 आयु वर्ग मुकाबलों में सिंगल में स्वर्ण व डबल में रजत पदक जीता।
- अप्रैल 2024 में असंध में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
- जुलाई 2024 में लिबर्टी समूह द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सिंगल में डबल में स्वर्ण व सिंगल में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed