{"_id":"60ff27478ebc3e581d352ff7","slug":"plan-to-rob-himself-for-to-become-rich-4-arrest-karnal-news-knl77858144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीर बनने के चक्कर में खुद को लूटने की बनाई योजना, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीर बनने के चक्कर में खुद को लूटने की बनाई योजना, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हथियार के बल पर मारपीट व छीनाझपटी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने जल्द अमीर बनने के लिए खुद को लुटवाने की योजना बनाई थी और घरौंडा थाना में मामला भी दर्ज कराया था। आरोपियों से दो वारदातों का खुलासा हुआ है। सीआईए-1 के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम ने 23 जुलाई को आरोपी जितेंद्र निवासी हाट थाना सदर सफीदों जिला जींद को जीटी रोड घरौंडा से कट्टा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार कर थाना घरौंडा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने चार साथी कृष्ण, प्रवीण, सोनू निवासी जींद व आशिफ निवासी सहारनपुर के साथ हथियारों के बल पर मारपीट कर छीनाझपटी की दो वारदातों का खुलासा किया। इसके बाद टीम ने 25 जुलाई को तीन साथी कृष्ण, प्रवीण निवासी गांव हाट थाना सफीदों जिला जींद जो कि दोनों भाई हैं व आशिफ निवासी गांव समसपुर जिला सहारनपुर को करनाल की अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। आरोपी आशिफ ने घरौंडा थाना में झूठा मामला दर्ज कराया था। जितेंद्र के खिलाफ 2019 में थाना असंध में एक मामला फिरौती के लिए जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज है। जिसमें जमानत पर था।
यह है मामला
1. 14 अप्रैल को घरौंडा के गढ़ी भरल के समीप सहारनपुर के गांव समसपुर निवासी आशिफ पर डंडों से हमलाकर कर उसका बैग छीनने की शिकायत दी गई। बैग में डेढ़ लाख रुपये, बायोमैट्रिक टेब सहित अन्य दस्तावेज थे। यह मामला घरौंडा थाना में दर्ज है। जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात को आशिफ द्वारा ही योजना तैयार करके अंजाम दिलवाया गया था। आशिफ फाइनेंस कंपनी में काम करता है। जिसके पास एक दिन में कलेक्शन के लाखों रुपये इकट्ठे होते थे। जिसने जल्द अमीर बनने के लिए अपने ही साथ काम करने वाले एक आरोपी कृष्ण निवासी जींद को अपने जानकारों से कलेक्शन के रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिलाने की योजना बनाई ताकि लूटे गए रुपयों को आपस में बांट लिया जाए और थाने में झूठा केस भी दर्ज कराया जाए। कृष्ण के कहने पर उसके ही गांव के दो आरोपियों प्रवीन व सोनू ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कृष्ण, प्रवीण व आशिफ को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी सोनू फरार है। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।
17 जुलाई को की वारदात
2. राहड़ा निवासी अनिल राणा फाइनेंस कंपनी घरौंडा ब्रांच में एसएम है। 17 जुलाई को असंध में ड्रेन के समीप अज्ञात युवकों ने डंडों से हमला कर व पिस्तौल दिखाकर उससे 98 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया था। बैग में टेबलेट, पर्स व अन्य दस्तावेज थे। असंध थाना में यह मामला दर्ज है। जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात को आरोपी कृष्ण, प्रवीण, आसिफ व जितेंद्र ने मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी आसिफ पीड़ित अनिल के साथ ही फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। आरोपी आसिफ ने ही अपने अन्य साथी आरोपियों को सूचना देकर वारदात को अंजाम दिलाया था।