Karnal: छत पर खेल रही बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला, मुंह-गला नोचा, मालिक ने बच्ची को ही बताया कसूरवार
शिव कॉलोनी की गली नंबर एक में नौ साल की माही शाम के समय छत पर खेल रही थी। तभी पिटबुल बच्ची की आवाज सुनकर करीब साढ़े तीन फुट की दीवार फांदकर दूसरी छत पर आ गया और बच्ची पर हमला बोल दिया।
विस्तार
करनाल की एक कॉलोनी में नौ वर्षीय मासूम बच्ची को पिटबुल कुत्ते ने हमलाकर जख्मी कर दिया। घटना उस समय हुई जब बच्ची माही अपनी छत पर खेल रही थी। तभी साइड की दीवार फांदकर कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के मुंह और गले को नोच लिया। घायलावस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत है।
शिव कॉलोनी की गली नंबर एक में नौ साल की माही शाम के समय छत पर खेल रही थी। तभी पिटबुल बच्ची की आवाज सुनकर करीब साढ़े तीन फुट की दीवार फांदकर दूसरी छत पर आ गया और बच्ची पर हमला बोल दिया। उसी समय साथ की एक अन्य छत पर एक महिला सूखे कपड़े उतारने आई थी। उसने बच्ची के चीखने की आवाज सुनी और पड़ोस में आवाज लगाई। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। कुत्ते के मालिक भी छत पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने कुत्ते से बच्ची को छुड़ाया। जैसे ही बच्ची कुत्ते के चंगुल से छूटी, वह भागकर गली में आ गई और नीचे आते ही बेहोश हो गई। इसके बाद बच्ची को घायलावस्था में पड़ोसी और परिजन अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
कुत्ते को कॉलोनी से बाहर करने की उठाई आवाज
इस वारदात के बाद कुत्ते को कालोनी से बाहर निकालने की मांग उठी। प्रशासन से जल्द से जल्द कुत्ते को बाहर निकालने की गुहार लगाई। वहीं कुत्ते के मालिकों ने कुत्ते की गलती न बताते हुए बच्ची को ही कसूरवार ठहराया। आरोप लगाया कि जब पड़ोसियों ने उसके इलाज के लिए ले जाने के लिए कहा कि तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बता दे कि पिटबुल जैसी नस्ल के कुत्ते को रिहायशी इलाके में पालना बैन है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.