{"_id":"686d8896e634d12fe80a46c7","slug":"pintu-had-attacked-with-his-friends-cctv-captured-it-karnal-news-c-18-knl1008-687173-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिंटू ने साथियों संग किया था हमला, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिंटू ने साथियों संग किया था हमला, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
करनाल। बड़ागांव में सोमवार को दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुंजपुरा थाना पुलिस और सीआईए की टीम लगातार दबिश दे रही है। अभी तक सभी आरोपी फरार हैं। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी कई गाड़ियों में सवार होकर आए और डंडों, तलवार से हमला कर दिया।
एक आरोपी ने तीन फायर भी किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। कुंजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी बड़ागांव निवासी पिंटू, शुभम, रोहित, सुधीर सहित 25 अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि बड़ागांव में शुभम और पिंटू के आपसी झगड़े के बाद सोमवार को आरोपी पिंटू ने साथियों के साथ आकर हमला कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटाए थे। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं। डीएसपी नायब सिंह ने बताया कि हमले के दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई है। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी हैं। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। संवाद