फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pingala Bharthari Song was staged

Karnal News: पिंगला भरथरी सांग का किया मंचन

Wed, 04 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 04 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pingala Bharthari Song was staged
रामलीला मैदान में सांग का मंचन करते कलाकार। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में आयोजित पिंगला भरथरी सांग का मंचन किया गया। सांगी सतपाल कश्यप और उनकी टीम ने बताया कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के बड़े भाई का नाम राजा भरथरी था।

राजा भरथरी की दो पत्नियां होने के बावजूद भी वे पिंगला नाम की राजकुमारी पर मोहित हो गए। राजा ने पिंगला को तीसरी पत्नी बनाया। राजा उसकी हर बात मानने लगे। पिंगला घुड़साल के रखवाले से प्रेम करने लगी। राजा उसके बनावटी प्रेम को समझ नहीं पाए। जब विक्रमादित्य को यह बात पता चली तो उसने राजा को बताई, तो पिंगला ने विक्रमादित्य के चरित्र को ही गलत बता दिया। राजा ने उसे राज्य से निकाल दिया। बाद में राजा को पिंगला की सच्चाई का पता चला तो राजा बहुत दुखी हुए। प्रधान रमेश जिंदल, महेंद्र गुप्ता, बीबी गुप्ता, बालकिशन शर्मा, गौरव गर्ग, राजन गर्ग विजय अग्रवाल, अमित भाटिया, अंकुर, मन्नी जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed