{"_id":"66ccf881a02e7a65e2010de4","slug":"pg-admissions-closed-graduation-will-be-till-30th-and-iti-till-31st-karnal-news-c-18-knl1008-460800-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीजी के दाखिले बंद, स्नातक के 30 और आईटीआई के 31 तक होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीजी के दाखिले बंद, स्नातक के 30 और आईटीआई के 31 तक होंगे
विज्ञापन
- आईटीआई और कॉलेजों में विलंब शुल्क के साथ दिए जा रहे दाखिले, पीजी की तिथि आगे बढ़ने का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में पीजी की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, ऐसे में फिलहाल पीजी कोर्स में किसी को दाखिला नहीं मिलेगा। वहीं कॉलेज प्रबंधकों को दाखिले एक बार फिर शुरू होने का अनुमान है, क्योंकि कई संस्थानों में सीटें रिक्त हैं।
इधर, स्नातक की दाखिला प्रक्रिया दो बार आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है। अभी तक जिन विद्यार्थियों को स्नातक कोर्स में दाखिला नहीं मिला है, वे आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। इसके तहत ओपन काउंसिलिंग करके रोजाना दाखिला दिया जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी, इसी तरह आईटीआई में भी 31 अगस्त तक दाखिले दिए जाएंगे। जबकि पीजी के लिए लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल को बंद कर दिया गया है।
राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान के अनुसार, स्नातक और पीजी दोनों में ही पहले सप्ताह के दौरान 100 रुपये लेट फीस लगी थी। 16 अगस्त तक इसी तरह से दाखिला दिया गया। जबकि अब दूसरे चरण यानी 17 अगस्त के बाद से 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपये अलग से जुर्माना के साथ दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2380 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। पीजी की करीब 25 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। वहीं स्नातक की करीब 15 प्रतिशत सीटें अभी भी रिक्त बची हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई संस्थान ऐसे हैं, जहां पर आधी से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए विभाग ने एक मौका दिया हुआ है।
आईटीआई में 31 तक रोजाना लगेगी सूची
आईटीआई में दाखिले का चौथा चरण और दो बार ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने रिक्त बची शेष सीटों पर ऑन द स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत अब रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग करके मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान नए आवेदन फार्म भी भरे जा सकेंगे और संस्थानों में रोजाना ओपन काउंसलिंग करके दाखिले दिए जाएंगे। करनाल जिले में 10 राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 3384 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जा रहे हैं। इनमें से 960 सीटें रिक्त हैं।
इग्नू में भी दाखिले के पांच दिन शेष
करनाल। इग्नू में दाखिले की प्रक्रिया भी जारी है। यहां पर भी दाखिल प्रक्रिया 31 अगस्त को संपन्न हो जाएगी। ऐसे में जो विद्यार्थी घर बैठे दूरस्थ शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी समय रहते यहां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पांच दिन का समय ही शेष है। इग्नू ने एससी-एसटी विद्यार्थियों को दाखिले में विशेष छूट दी है। इस वर्ग के विद्यार्थी को बीए, बीएससी और बीकॉम में निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। बशर्ते उसके परिवार की आय ढाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे एससी-एसटी विद्यार्थी जिन्होंने अभी 12वीं की परीक्षा पास की है, यानी 2024 में ही वे पास हुए हैं, वे सभी इग्नू तीन स्नातक पाठ्यक्रमों में निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। उन्हें सिर्फ 300 रुपये पंजीकरण फीस और 500 रुपये डेवलपमेंट फीस देनी होगी। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 300 से अधिक पाठ्यक्रमों में दाखिले ले सकते हैं। ब्यूरो