फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Person gave his life by hanging, case registered against two

व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Person gave his life by hanging, case registered against two
घरौंडा। गांव फुरलक में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक जयपाल के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते जयपाल ने खुदकुशी की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दो लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को फुरलक निवासी जयपाल घर में फंदे से लटका मिला। मृतक के छोटे बेटे राहुल ने बताया कि उसके बड़े भाई ने शिवचरण की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसका बड़ा भाई जेल में बंद है। इसके बाद शिवचरण के परिजन सतबीर और विक्रम उसके पिता जयपाल को परेशान करने लगे। करीब एक साल से वह उसके पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। इन दोनों से उसका पिता बहुत परेशान था। इन्हीं दोनों व्यक्तियों के कारण उसके पिता ने जान दे दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि फुरलक में जयपाल नामक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। मृतक के बेटे राहुल ने सतबीर व विक्रम पर जयपाल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed