{"_id":"696ea4a72af2237b93037662","slug":"peoples-love-and-trust-is-our-biggest-strength-yogendra-karnal-news-c-18-knl1018-827591-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का स्नेह और विश्वास सबसे बड़ी ताकत : योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का स्नेह और विश्वास सबसे बड़ी ताकत : योगेंद्र
Tue, 20 Jan 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
असंध। विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव रुकसाना स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित राजस्व विभाग के कर्मचारी व पटवारी परमजीत सिंह खारा के पोते के जन्मदिन समारोह में विधायक योगेंद्र राणा ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक योगेंद्र ने कहा कि पूरा हल्का उनके परिवार की तरह है और परिवार के सुख-दुख में शामिल होना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे वे हर हाल में बनाए रखने का प्रयास करेंगे। तहसीलदार नवजीत कौर, नायब तहसीलदार राधेश्याम, खंड कृषि अधिकारी बलदेव सिंह, कृषि विकास अधिकारी श्याम सिंह, कानूनगो रघुबीर सिंह रंधावा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन