फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People's mercury rises, the power house is locked

लोगों का चढ़ा पारा, बिजली घर पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
People's mercury rises, the power house is locked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों का सुख-चैन छीन लिया है। एक तरफ 42.7 डिग्री पारा, दूसरी तरफ घंटों लगने वाले बिजली कटों से लोगों का पारा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने कहीं बिजली घरों पर ताला जड़ दिया तो कहीं बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। इधर औद्योगिक क्षेत्र को अब पूरी रात बिजली नहीं मिलेगी, इसके लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिससे उद्यमियों की परेशानी और बढ़ गई है।
हाईवे जाम की चेतावनी
असंध। बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को जयसिंहपुरा गांव स्थित 132 केवी बिजली घर के मुख्य गेट पर ताला जड़कर नारेबाजी की। तालाबंदी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी सुभाष पानू ने किसानों को सोमवार तक बिजली की समस्या हल करने का आश्वासन देकर शांत किया। उसके बाद किसानों ने ताला खोला।
विज्ञापन

किसान सुखविंद्र झब्बर, सुख काहलों, छत्रपाल सिंधड़, नरेश, मोहकम, राहुल व कृष्ण ने कहा कि किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। न गांव की बिजली दी जा रही है और न ही खेतों की। दिन भर में मात्र एक घंटा बिजली दी जा रही है, जिससे किसानों के लिए पशुओं के चारे तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। पशुओं के चारे की बुआई तक भी नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि डेरों पर पानी नहीं मिल रहा। इससे पहले कभी इस तरह की समस्या नहीं आई। सरकार जल्द बिजली समस्या का समाधान करे, अन्यथा हाइवे जाम किया जाएगा। किसानों ने सोमवार तक का समय देकर ताला खोला। उन्होंने कहा कि खेत की लाइट कम से कम अभी चार घंटे मिलनी चाहिए। इससे किसान अपनी फसल की तैयारी करेगा। उपमंडल अधिकारी ने किसानों को समझाया कि यह समस्या पूरे प्रदेश में है। जल्द इसका समाधान निकालने के प्रयास सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर गलियों में नहीं आया पानी
तरावड़ी। सुबह से बिजली गायब रहने के कारण शुक्रवार को अधिकतर गलियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। सुबह छह बजे से लगातार बिजली कुछ क्षणों के लिए आती फिर 40 मिनट या एक घंटा गायब रही। रात में भी बिजली के कई कट लगे, जिस कारण लोग चैन से सो नहीं पाए। घरों में लगे इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। गृहणियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। शोरूम में जनरेटर सेट से बिजली आपूर्ति की जा रही है। अनेक छोटे दुकानदार बिजली न होने से घर चले जाते हैं। संवाद

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
करनाल। बिजली कटौती, सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के मुद्दे पर सीएचडी सिटी सेक्टर 45 के बाशिंदों ने रोष जाहिर किया। शुक्रवार को हुई बैठक में रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ओबी प्रखंड में 27 अप्रैल को सात घंटे की बिजली कटौती की गई। इतनी लंबी कटौती के कारण वरिष्ठ नागरिकों, शिशुओं और बीमार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारी कंवरपाल राणा ने कहा कि सड़कों की हालत बहुत खराब है। सभी सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। सीएचडी सिटी सेक्टर 45 में लगभग 2000 लोग रह रहे हैं। सीएफएम प्राइवेट लिमिटेड को एक नोटिस दिया गया है कि यदि इन मुद्दों का समाधान नौ मई तक नहीं किया गया तो यहां के बाशिंदे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसी भी गेट के सामने धरना चलेगा। एसोसिएशन ने इस बाबत उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व रियल इस्टेट कंपनी प्रबंधन को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed