फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People of Kashmir should be given personal weapons

Karnal News: कश्मीर के लोगों को दिए जाएं निजी असलाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
People of Kashmir should be given personal weapons
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह पंजाब में आतंकवाद को खत्म किया गया और प्राइवेट असलहे दिए गए थे, उसी तरह कश्मीर में भी आतंकवाद के खिलाफ जो लोग हैं उन्हें प्राइवेट हथियार देने चाहिए। वह सोमवार को पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार हुए विनय नरवाल के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि ये पूरे देश के लिए सबसे बड़ी दुख की घड़ी है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में महज दो से तीन प्रतिशत ही ऐसे लोग हैं जो आतंकवाद की खिलाफत कर सकते हैं बाकी लोग डर में उनका समर्थन करते हैं। वहां पर जब स्थानीय लोग आतंकवाद के खिलाफ होंगे तभी ऐसी परिस्थितियों से निपटा जा सकता है। टिकैत ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि ये सुरक्षा में चूक है। अगर वहां भीड़ थी तो सुरक्षा के इंतजाम पहले से होने चाहिए थे अन्यथा इतने निर्दोष लोग नहीं मारे जाते।
विज्ञापन

हम सरकार के साथ ःभाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। हमारे अंदर के जो भी मामले हैं भले ही हम उन पर सरकार से लड़ते रहें, लेकिन देश हित में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम सरकार के साथ हैं। देश के हर बाहरी फैसले में सरकार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग भी आतंकवाद और आतंकी विचारधारा के खिलाफ हैं। विशेष तौर पर वहां के लोगों को भी खुलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा, वर्ना कश्मीर बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed