{"_id":"60ea0bd78ebc3ebf2103c4a7","slug":"people-in-panic-due-to-leopard-rumor-in-sector-8-karnal-news-knl760558157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-8 में तेंदुए की अफवाह से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-8 में तेंदुए की अफवाह से दहशत में लोग
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-8 में तेंदुए की अफवाह से सेक्टर वासी दहशत में है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दे दी है। दूसरी ओर वन प्राणि विभाग के अधिकारी का कहना है कि निशान तेंदुए के नहीं हैं।
सेक्टर-8 निवासी विनय कुमार ने बताया कि रात को उनके घर के सामने खून के निशान मिले साथ ही किसी जानवर के पंजों के निशान भी है जो खून से सने हुए हैं। उन्हें अंदेशा है कि ये तेंदुए के निशान है। इतना ही नहीं गली से एक कुत्ता भी गायब है। उन्हें लगता है कि तेंदुए ने उस कुत्ते को मारा है। सेक्टर-8 क्षेत्र के आसपास खाली प्लाट है और गंदा नाला भी है। करीब दो साल पहले भी सेक्टर-8 में एक घर में तेंदुआ घुस गया था। इस कारण सेक्टर वासी डरे हुए हैं। बच्चे व महिलाएं घर के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। इसकी सूचना उन्होंने सेक्टर-9 चौकी पुलिस को दे दी है।
वहीं सेक्टर-9 चौकी पुलिस का कहना है कि उन्होंने वन्य प्राणि विभाग से अधिकारी को बुलाया था। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। उनका कहना है कि जो निशान गली में हैं, वे तेंदुए के नहीं है। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि सेक्टर वासियों के कहने पर आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जाएगा।