फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People block national highway in Karnal

पुलिस कार्रवाई से नाराज, स्टेट हाईवे पर बैठे

Fri, 07 Mar 2014 12:18 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 07 Mar 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
People block national highway in Karnal
गांव जोहड़माजरा की छात्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने वीरवार को करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर जाम लगाया दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्र के काफी संख्या में महिलाओं सहित लोग दो घंटे तक हाईवे पर बैठे रहे। जिससे यातायात बाधित हो गया। डीएसपी इंद्री, महिला सेल की इंचार्ज एवं डीएसपी करनाल तथा थाना इंद्री प्रभारी के आश्वासन के बाद लोग हाईवे से हटे और जाम खोला गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव जोहड़माजरा की 12वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के दो सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ढीली कार्रवाई से खफा लोग स्टेट हाइवे के पश्चिमी यमुना पुल पर सड़क पर लेट गए। इस दौरान पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद डीएसपी बलजिन्द्र सिंह, डीएसपी भारती मोर, थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत गोल्डी, राजीव रंगीला, चरणजीत ढूंगरा, गुरतार सिंह और वेद कंबोज ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। इन लोगों का कहना कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है।

ये था मामला
बीस फरवरी को गांव जोहड़माजरा की 12वीं कक्षा की छात्रा का स्कूल पहुंचने से पूर्व ही अपहरण करके हत्या कर दी थी और शव अगले दिन गन्ने के खेत से मिला था। इस मेामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अभिषेक गर्ग ने इंद्री थाना में तैनात एक एएसआई को सस्पेंड किया था।


पुलिस ने हत्यारों को ढूंढने के लिए नौ अलग-अलग टीमें गठित की थीं। शक के आधार पर क्षेत्र के आधा दर्जन युवकों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगा। इसके बाद डीएसपी इंद्री बलजिंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया। लेकिन घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed