फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People, ask, questions, keep, scolding, the security, personne, karnal

जनता पूछती रही सवाल, धकियाते रहे सुरक्षाकर्मी

Wed, 17 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 17 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
People, ask, questions, keep, scolding, the security, personne, karnal
मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर अपील करते जिला पार्षद दीपक त्यागी। - फोटो : Amar Ujala
विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखने करनाल पहुंचे सीएम से मंगलवार को आम लोगों ने सवालों और शिकायतों की झड़ी लगा दी। आम लोगों के सवालों और शिकायतों से परेशान सीएम बचते-बचाते मुस्कुराकर निकल गए।
विज्ञापन

प्रेम नगर में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कर जब सीएम बाहर निकले तो कुछ महिलाएं उनसे मिलने के लिए आगे बढ़ीं।

रोती हुई महिलाएं सीएम से मिलना चाहती थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीएम तक पहुंचने ही नहीं दिए। महिलाओं को धक्का देकर दूर हटा दिया गया। सीएम भी यह नजारा देख रहे थे, लेकिन वे इससे अनजान बनते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद महिलाएं फिर से सीएम के वाहन के पास पहुंच गईं। सुरक्षाकर्मियों ने फिर से उन्हें धक्के मारकर वहां से हटाया। यह सब अपनी गाड़ी में बैठकर सीएम उन्हें देखते रहे, लेकिन फिर भी महिलाओं को अपने पास नहीं बुलाया।
विज्ञापन


इसी तरह विकास सदन के पास वार्ड-19 के जिला पार्षद दीपक त्यागी ने बैठक से बाहर निकलते सीएम से हाथ जोड़कर शिकायत सुनने और ग्रांट दिलाने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने बात को अनसूनी कर दी। इसके बाद जोर से आवाज लगाते हुए त्यागी ने कहा कि सीएम साहब कम से कम जिला परिषद में जो 4.35 करोड़ का घोटाला हुआ है, उसकी तो जांच करा लीजिए, लेकिन वे अपनी गाड़ी बैठकर मुस्कुराते रहे और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दूर हटा दिया। त्यागी ने कहा कि जिला परिषद बनने के बाद से वार्ड 19,5,17,16,22 को कोई ग्रांट नहीं मिला है। यहां पर सिर्फ घोटाला हो रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, रामनगर की रहने वाली शकुंतला और उनके बेटे गुलशन ने कहा कि एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने उनके पिता को काफी परेशान कर रखा था। इस कारण उनके पिता ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली। इसके बाद उस पुलिसकर्मी ने उनके कबाड़ की दुकान पर कब्जा कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी शिकायत लेकर वे सीएम के पास पहुंचे थे। यहां से जब सीएम विकास सदन में किसान के साथ बैठक करने पहुंचे तो लोगों ने फिर घेर लिया।

सीएम साहब! कभी कॉमन मैन से भी मिल लिया करो
सीएम मनोहर लाल खट्टर सुबह सात बजे के करीब शहर के सबसे बड़े अटल पार्क में टहलने पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपना वेट चेक करने के साथ हर्बल जूस पिया और ओपेन जिम में पड़ी मशीनों पर भी अपना हाथ आजमाया। इसके बाद उन्होंने पार्क में मौजूद लोगों के साथ बैठक कर लोगों की समस्या जानने की कोशिश की। बैठक में सीएम के कई सहपाठी भी शामिल थे। उनमें से एक क्लासमेट और दयाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर ने सीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सीएम साहब आप जब भी करनाल आते हो तो या संतों के पास जाते हो या फिर पूंजीपतियों के पास। कभी हम जैसे कॉमन मैन से भी मिल लिया करो। इस पर सीएम ने हंसते हुए कहा कि आज आ गया हूं।

25 परियोजनाओं का शिलान्यास और 2 का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को 25 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। इनमें 20 परियोजनाएं नगर निगम से संबंधित हैं। इनके विकास कार्यों पर 14 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए पिछले दो वर्षों में 3600 विकासात्मक घोषणाएं की हैं। इनमें से 1600 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं या पूरी होने वाली हैं। उन्होंने बताया कि बची हुई घोषणाओं को इस साल पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व 6 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के पीजी ब्लॉक और आठ कक्षाओं के नये भवन व नीलोखेड़ी के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बने हॉस्टल का उद्घाटन किया। शिलान्यासों की शृंखला में मुख्यमंत्री ने करनाल में लगभग  2 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी सब-स्टेशन, एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले काछवा के खंड स्तरीय स्टेडियम, 4 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से इंद्री के स्वीमिंग पुल, एक करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुनक के नये ब्लॉक कार्यालय, एक करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुंजपुरा के नये ब्लॉक कार्यालय का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम की मेयर रेणूबाला गुप्ता, खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज, सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथुरिया, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, समाज सेवी बृज गुप्ता आदि मौजूद रहे।


 बागवानी किसानों के साथ की बैठक
विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद सीएम ने विकास सदन में प्रदेश के 20 किसानों के साथ बैठक कर बागवानी के क्षेत्र में हुई विकास की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि सरकार राज्य में 140 क्लस्टर लगा रही है। वहां पर किसानों को फल-फूल और सब्जी पैदावार की जानकारी दी जाएगी। सरकार का यह प्रयोग 320 गांवों में चालू हो चुका है। इस पूरी योजना के लिए सरकार ने 400 करोड़ का बजट पास किया है। सीएम ने कहा कि हमारे पीएम का सपना है कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी की जाए। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह योजना बनाई गई है। मंगलवार को राज्य के प्रोग्रेसिव 20 किसानों के साथ बैठक कर हमने उनसे उनकी राय जानी और सुझाव लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed