फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People above the age of 55 will also get the benefit of the schemes

55 से ज्यादा उम्र के लोगों को योजना के लाभ में मिलेगी आयु सीमा में छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
People above the age of 55 will also get the benefit of the schemes
करनाल। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान अंत्योदय मेलों में अब 55 साल से ज्यादा आयु के लोगों को भी योजना का लाभ मिलेगा। उन लोगों को आयु सीमा की छूट दी जाएगी, जिनके परिवार में 18 से 55 वर्ष की आयु का कोई अन्य व्यक्ति नहीं है। यदि है तो उसे योजनाओं का लाभ देकर आयु बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह निर्देश करनाल उपायुक्त निशांत कुमार यादव को दिए हैं।
विज्ञापन

वे चंडीगढ़ से वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से अंत्योदय मेले, परिवार पहचान पत्रों में सत्यापन प्रक्रिया के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि अंत्योदय मेलों का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों की आमदनी बढ़ाना है।
विदित हो कि मेलों में ज्यादा आयु होने के कारण कई लोगों को वापस भेजा गया था। ऐसे लोगों को केवल चाय पिलाकर या खाना खिलाकर ही वापस भेज दिया गया था। पिछले दिनों करनाल खंड के डीएवी स्कूल में लगे मेले में ऐसे हालात को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया था। इस पर मेयर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संज्ञान लिया था। अब सीएम ने भी ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि मेलों में आए आवेदन पत्रों को लंबित न रखते हुए उनका एक सप्ताह में निपटारा करें, जो व्यक्ति मेलों में अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें बुलाएं। जिनके आवेदन रद्द हुए हैं, संबंधित विभाग उनका कारण स्पष्ट करें। एडीसी संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेंगे। ऐसे आवेदनों की निजी तौर पर जांच भी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed