फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patanjali accused of making fake desi ghee

पतंजलि का नकली देसी घी बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Patanjali accused of making fake desi ghee
नकली पतंजलि गाय का घी बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के अधिकृत अभिकर्ता ने तरावड़ी के सिंगला फूड्स के प्रबंधक के खिलाफ कॉपी राइट व ट्रेड मार्क्स अधिनियम आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अर्बन स्टेट सेक्टर-13 करनाल निवासी संजय बंसल ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी द्वारा अधिकृत किया गया है। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के संज्ञान में आया है कि हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी नकली पतंजलि गाय का घी भारी मात्रा में बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर पतंजलि आयुर्वेद ने इसकी जांच गुरुग्राम की एक एजेेंसी को सौंपी थी। जिसकी जांच में पता चला कि तरावड़ी (करनाल) में सिंगला फूड्स 01, सत्संग हॉल, तरावड़ी द्वारा भारी मात्रा में नकली पतंजलि गाय का घी बनाकर बेचा जा रहा है। जबकि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के पास ट्रेड मार्क और कॉपी राईट मौजूद है।
विज्ञापन

इन सभी गतिविधियों से न केवल आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है अपितु पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की प्रतिष्ठा को भारी नुकसान हो रहा है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिंगला फूूड्स तरावड़ी के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed