फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Park Ramnagar, Nigadoo gift of sub tehsil building, karnal

रामनगर को पार्क, निगदू को उपतहसील भवन की सौगात

Wed, 27 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 27 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Park Ramnagar, Nigadoo gift of sub tehsil building, karnal
उद्घ्‍ााटन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को रामनगर क्षेत्र के लिए 70 लाख रुपये से निर्मित पार्क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। वहीं, निगदू में लगभग 4 करोड़ रुपये से बनने वाले सब-तहसील के नये भवन व इंद्री के शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज में 317 लाख रुपये से बनने वाले साइंस ब्लॉक की सीएम ने आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नगर में बने इस पार्क से आपपास के बाशिंदों को भी लाभ मिलेगा। यह पार्क करीब डेढ़ एकड़ में बना है, यह जमीन सिंचाई विभाग ने नगर-निगम को दी है, इस पार्क में बच्चों के लिए झूले, रात के समय में रंगीन संगीत वाले फव्वारे, सैर के लिए संगीत ट्रैक तथा बैठने के लिए दो गजीबों (शेड) बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगदू में बनने वाले सब-तहसील के नए भवन से लोगों को और अधिक प्रशासनिक सुविधा मिलेगी। यह उप तहसील भवन 2.85 एकड़ में बनाया जाएगा। इस भवन में नागरिकों की सुविधा के लिए दो फ्लोर बनेंगे, जिसमें से ग्राउंड फ्लोर पर दो कोर्ट, एक लॉकअप रूम, एक गार्ड रूम, मालखाना, वेटिंग रूम, एटीओ रूम, स्ट्रोंग रूम, रिटारिंग रूम, ई-दिशा, केशियर रूम तथा शौचालयों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


साइंस लैब के होंगे दो ब्लाक
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अधिग्रहण किए गए इंद्री के शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज में साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के और बेहतर अवसर मिलेंगे। इस महाविद्यालय में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, भूगोल, संस्कृत के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम बीसीए की शिक्षा भी विद्यार्थियों की दी जा रही है। नये ब्लाक में 2 फ्लोर होंगे, जिसमें 6 लैब, 2 क्लास रूम, 8 शौचालय सहित और भी जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला से विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव व असंध के विधायक बख्शीश सिंह, हैफेड चेयरमैन व घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, नीलोखेड़ी के विधायक व बीजेपी के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, नगर निगम की मेयर रेणू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, मुकेश अरोड़ा, अशोक भंडारी, दीपक गुप्ता, बृज गुप्ता, एडवोकेट वेदपाल, प्रवीन लाठर, अमर ठक्कर, भगवानदास अग्गी, शमशेर नैन, नवीन बत्तरा, जगदेव पाड्डा, राजेश शर्मा, भीष्म सिंह शेखावत, योगेंद्र राणा, रोहताश काम्बोज, बलबीर सिंह, सुदर्शन कालडा, सुदेश गुलाटी, नवदीप चावरिया, निर्मल बहल, नरेंद्र पंडित के अलावा प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन, एसपी पंकज नैन, नगर-निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया, एसडीएम करनाल योगेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed