{"_id":"667e016702d3d4e78e061b94","slug":"parents-will-tell-which-story-the-children-heard-from-their-grandparents-karnal-news-c-18-knl1008-418791-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अभिभावक बताएंगे बच्चों ने नानी-दादी से कौन सी कहानी सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अभिभावक बताएंगे बच्चों ने नानी-दादी से कौन सी कहानी सुनी
विज्ञापन
- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के गृहकार्य की अभिभावक पीटीएम में देंगे फीडबैक
- फीडबैक के आधार पर ही मिलेंगे अंक, बच्चों का व्यवहार और गतिविधियों की भी देनी होगी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गर्मी की छुट्टियों में इस बार विद्यार्थियों को शिक्षा निदेशालय की हिदायत पर रोचक गृहकार्य दिया गया था। ऐसे में अब छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और पहली जुलाई से बच्चों को स्कूल पहुंचना है। अब विभाग की ओर से गृहकार्य को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। बच्चों के अलावा अभिभावकों को भी स्कूल में जाकर जानकारी देनी होगी।
जुलाई माह में होने वाली पहली पीटीएम में फीडबैक के दौरान अभिभावक बताएंगे कि बच्चों ने दादी-नानी से कौन सी कहानी सुनी। गृह कार्य अवलोकन में बच्चों के व्यवहार से लेकर उन्होंने छुट्टी में क्या-क्या गतिविधि की। दादा-दादी, नाना-नानी से कौन-कौन सी कहानियां सुनीं। कहां-कहां भ्रमण किया। अपने परिवार के बारे में कितनी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सामान्य ज्ञान, संस्कार में कितनी वृद्धि हुई। अखबार और समाज से कितना जुड़ाव रहा इस तरह के सवालों को पूछा जाएगा।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को विभाग द्वारा विभिन्न टास्क के माध्यम से गृह कार्य दिया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत निपुण हरियाणा मिशन को लेकर काम किया जा रहा है। इसमें बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों के स्कूल एक्टिविटी के साथ-साथ होमवर्क पर भी इस बार खास नजर रखी जा रही है। एक महीने में बच्चों ने घर में क्या-क्या एक्टिविटी की, दैनिक दिनचर्या, बच्चों का कैसा व्यवहार रहा इसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
मोबाइल पर भेजा जाएगा प्रश्न पत्र
एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद दिए गए गृह कार्य का रिव्यू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। फोन के माध्यम से यह प्रश्न पत्र अभिभावकों तक पहुंचेगा। जिसे सभी अभिभावकों के लिए भरना अनिवार्य होगा। इसे लेकर एक प्रश्न पत्र भी जिला स्तर पर तैयार किया जा रहा है। जिसे अभिभावकों को दिया जाएगा। अलग-अलग तरह के इसमें सवाल पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र 100 नंबर का होगा। इसके आधार पर छात्रों को भी नंबर मिलेंगे।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की ओर से किया गया गृह कार्य का अवलोकन जुलाई माह में आयोजित होने वाली पीटीएम में अभिभावकों से बच्चों का फीडबैक लिया जाएगा।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
प्रत्येक अभिभावक को एक प्रश्न पत्र प्रारूप दिया जाएगा। जिसमें उन्हें जानकारी भरते हुए फीडबैक देना है। यह सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अनिवार्य है, इसी के आधार पर विद्यार्थियों को अंक देंगे।
- विपिन कुमार, समन्वयक, एफएलएन