फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parents showcase their mettle at the 'Josh-e-Junoon' athletics meet.

Karnal News: जोश ए जुनून एथलेटिक्स मीट में अभिभावकों ने दिखाया दम

Fri, 28 Aug 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 28 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Parents showcase their mettle at the 'Josh-e-Junoon' athletics meet.
अंबाला के एसएस लिटिल ऐंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करतीं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसएस लिटिल ऐंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत जोश ए जुनून-अभिभावकों के संग एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को खेलों से जोड़ना और उनमें फिटनेस व खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व डीएसओ संतोष धीमान ने किया। इसके बाद एरोबिक्स, वार्म-अप और मास पीटी ने सभी में ऊर्जा भर दी। प्रतियोगिताओं में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हॉकी रेस, कोन रेस, स्ट्रिंग बीड्स एवं विन रेस (नेकलेस) और रोमांचक रस्साकशी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हर तरफ जोश व जुनून की भावना साफ झलक रही थी। प्रधानाचार्या नीलिमा खांडेकर और मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने मुख्य अतिथि संतोष धीमान को स्मृति-चिह्न भेंटकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed