फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paralympic players also did wonders, won 8 medals

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने भी किया कमाल, 8 पदक जीत जमाई धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Paralympic players also did wonders, won 8 medals
करनाल। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के बाद जापान में ही चल रहे पैरालंपिक में भी दो स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य सहित आठ पदक भारत की झोली में आ गए हैं। जिसमें हरियाणा के 19 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जैवलिंन थ्रो में जहां सोनीपत के सुमित अंतिल व शूटिंग में अवनि लेखड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है वहीं डिस्कस थ्रो में आर कथुनिया ने एफ 56 श्रेणी में रजत, योगेश ने अपने 44.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद रजत, जैवलिन थ्रो में भारत के हिस्से में दो पदक आए। देवेंद्र झाझरिया ने एफ 46 श्रेणी में रजत और सुंदर सिंह ने कांस्य सहित सोमवार तक आठ पदक झटक लिए।
विज्ञापन

करनाल निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीश का कहना है पैरा खिलाड़ियों द्वारा पैरालंपिक में जो कमाल किया गया है वह हर उस युवा के लिए एक सबक है जो कहता है कि हमसे यह न हो पाएगा। जब पैरा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते। वहीं अनीश कहते हैं। अब तो हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को दिया जाने वाला पुरस्कार व सुविधाएं भी समान कर दी हैं।
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम में व्हील चेयर फेंसिंग के कोच सत्यवीर सिंह ने कहा कि पैरालंपिक में जो पैरा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है वह खेलो में भारत के आने वाले समय की दस्तक है। पहले टोक्यो ओलंपिक में सात पदक और अब पैरालंपिक में अभी तक आठ पदक कहीं न कहीं खिलाड़ियों का जज्बा दिखाता है। निश्चित ही आने वाले समय में हम और बेहतर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल स्तर के पैरा शूटर गुरदीप सिंह ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन कर दिया है मगर अभी देश में पैरा खिलाड़ियों की सुविधा को लेकर ज्यादा काम नहीं हुआ हैं। अभी हरियाणा सरकार से कुछ कदम उठाए हैं जो नाकाफी हैं। पैरा खिलाड़ियों को खेल व्यवस्था पर बहुत कुछ करने की जरूरत हैं। ये तो अभी शुरूआत है। पैरा खिलाड़ी इससे भी बेहतर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed