फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parade salutes Director General of Home Guards on his retirement

Karnal News: होमगार्ड महानिदेशक को सेवानिवृत्त होने पर परेड ने दी सलामी

Wed, 31 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 31 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Parade salutes Director General of Home Guards on his retirement
मधुबन पुलिस अकादमी में  हरियाणा के होम गार्ड्स (गृह रक्षकों) के महासमादेष्टा और नागरिक सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस दीक्षांत परेड स्थल पर होमगार्ड महानिदेशक मोहम्मद अकील की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित करके परेड ने सलामी दी। इसमें आठ परेड टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। मोहम्मद अकील 35 वर्ष से अधिक के सफल सेवाकाल के बाद 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने विदाई सम्मान परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली।
मुख्य अतिथि को फूलों से सुसज्जित खुले वाहन में पुष्प वर्षा करते हुए सम्मानपूर्वक मधुबन से प्रस्थान कराया गया। मोहम्मद अकील ने कहा कि प्रकृति ने खाकी के रूप में जनता की सेवा करने का सुअवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आपको अपने द्वार पर आए प्रत्येक पीड़ित की समस्या का निवारण करना चाहिए। अच्छी भावना से काम करने का परिणाम यह होता है कि लोग आपके साथ जुड़ते चले जाते हैं।
विज्ञापन

अकादमी के निदेशक डॉ. अरशिंद्र सिंह चावला ने कहा कि मोहम्मद अकील हरियाणा कॉडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में सबसे पहले अंबाला में भर्ती हुए। पुलिस अधीक्षक के तौर पर महेंद्रगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, झज्जर, अम्बाला, रेवाडी, पंचकूला, एसपी क्राइम जैसे पदों पर कानून और व्यवस्था से जुड़े असंख्य मामलों का कुशलतापूर्वक निष्पादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed