{"_id":"668f3a700eeb208d450d90e9","slug":"para-player-neeraj-wins-gold-medal-in-international-badminton-competition-karnal-news-c-18-knl1008-427855-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पैरा खिलाड़ी नीरज ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में झटका स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पैरा खिलाड़ी नीरज ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में झटका स्वर्ण पदक
विज्ञापन
- एकल और दोहरे मुकाबले में प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी की बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज ने युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। नीरज पहले भी विभिन्न प्रतियोगिता में पदक जीतकर भारत का नाम चमका चुकी है।
कोच नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक से सात जुलाई तक आयोजित हुई थी। नीरज ने सभी मुकाबलों में पदक जीते हैं। उसने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विदेशी खिलाड़ियों को हराते हुए एकल, दोहरे मुकाबले में स्वर्ण व मिक्स में रजत जीता है।
नीरज की उपलब्धियां
- वर्ष 2022 में इंडोनेशिया ओपन में दो कांस्य पदक जीते।
- वर्ष 2023 स्पेन ओपन लेवल-दो में वूमन डबल में कांस्य पदक।
- मार्च 2023 में वूमन डबल मुकाबले में कांस्य जीता।
- पैरा फर्स्ट एडिशन में स्वर्ण पदक जीता।
पति की प्रेरणा से बनी खिलाड़ी
नीरज ने अपने पति की प्रेरणा से एसएल पैरा बैडमिंटन में ख्याति प्राप्त की है। नीरज ने बताया कि उसकी वर्ष 2011 में सरकारी अध्यापक से शादी हुई थी। उससे पहले मैंने बैडमिंटन की कोई प्रतियोगिता नहीं खेली थी। हालांकि मुझे बैडमिंटन खेलना पसंद था। तभी मैंने अपने पति सुभाष की प्रेरणा से कर्ण स्टेडियम में कोच राकेश पांडे के प्रशिक्षण में अभ्यास शुरू किया। जिसके फलस्वरूप बेहतर मुकाम हासिल कर पाई।