{"_id":"5fa5bb638ebc3e9be1056c69","slug":"panchayats-will-get-lakhs-of-prizes-karnal-news-knl49964384","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण विकास में बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को मिलेगा लाखों का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण विकास में बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को मिलेगा लाखों का पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वर्ष 2019-20 के आधार पर वर्ष 2021 के लिए प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली त्रिस्तरीय पंचायतों को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उन्हें लाखों रुपये की ईनाम राशि मिलेगी। पुरस्कारों की चार श्रेणियां बनाई गई हैं। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत आवेदन कर सकती हैं। जबकि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार केवल ग्राम पंचायतों के लिए ही हैं। योग्यता की शर्तों को पूरा करने वाली पंचायतें 15 नवंबर तक विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीएएनसीएचएवाईएटीएडब्ल्यूएआरडी.जीओवी.इन पर आवेदन कर सकती हैं।
इस पुरस्कार में इतनी मिलेगी राशि और यह है योग्यता-
1. -दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार : एक जिला परिषद को 50 लाख रुपये, 2 पंचायत समितियों को 25-25 लाख रुपये और 3 ग्राम पंचायतों को 8-8 लाख रुपये की ईनाम राशि मिलेगी।
योग्यता : गाइडलाइन के अनुसार, गांव में फुटपाथ, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, खातों का सही रखरखाव, इंटरनेट, सीएचसी सेंटर की व्यवस्था और पूरा समय कंप्यूटर आपरेटर उपलब्ध होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
2. -नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार : एक ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि का ईनाम मिलेगा।
योग्यता : गांव में ग्राम सभाओं का नियमित रूप से आयोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से संबंधी समस्याओं का समाधान करना, स्वच्छता और कृषि से संबंधित कार्यों को बढ़ावा देना, महिला सभाओं का आयोजन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, योजनाओं का सोशल ऑडिट करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य होना जरूरी है।
3. -ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार : एक ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
योग्यता : ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यों की योजना बनाना, विकास लक्ष्य के तहत गरीबी रेखा को कम करने के लिए कार्य करना, लोगों को ग्राम स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना, वॉल पेंटिंग, विकास बोर्ड इत्यादि कार्य शामिल हैं।
4. -बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार : एक ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये की ईनाम राशि मिलेगी।
योग्यता : गांव में टीकाकरण, स्कूल में बच्चों का एनरॉलमेंट व रि-एनरॉलमेंट, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील और ग्राम सभा की बैठक में बच्चों के विकास को लेकर प्रस्ताव लाना इत्यादि कार्य शामिल हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2021 को प्राप्त करने के लिए समस्त श्रेणियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सभी पंचायतें कार्यों का स्वयं मूल्यांकन कर पुरस्कार प्राप्त करने हेतु निर्धारित समयावधि के अंदर नामांकन करें और अवार्ड प्राप्त करके जिले का नाम रोशन करें। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।