{"_id":"6a875f6619937881df02a8c2","slug":"panchayat-today-over-biru-valmiki-murder-case-tension-rises-due-to-threats-karnal-news-c-18-knl1018-974237-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में पंचायत आज, धमकियों से बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में पंचायत आज, धमकियों से बढ़ा तनाव
विज्ञापन
करनाल। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड को लेकर वाल्मीकि समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। मामले में पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों के समर्थन में शुक्रवार सुबह 10 बजे सेक्टर-12 के पास स्थित व्यायामशाला पार्क में समाज की पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में हत्याकांड की जांच और अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
इधर, मामले में समाज की आवाज उठाने वाले प्रतिनिधियों को धमकियां मिलने का मामला सामने आने से तनाव और बढ़ गया है। एडवोकेट सोनिया तंवर का आरोप है कि उन्हें दो बार व्हाटसएप पर धमकी भरे संदेश और कॉल आ चुके हैं। दावा है कि धमकी देने वालों ने 25 तारीख तक उन्हें गोली मारने की बात कही। इतना ही नहीं, धमकी में उन्हें मारने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात कही गई है।
पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग
एडवोकेट सोनिया तंवर ने बताया कि धमकियों के संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत ई-मेल के माध्यम से भेजी है। इसके अलावा एसपी और डीसी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर मामले की जानकारी देकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप है कि शिकायत देने और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से उन्हें ठोस सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि धमकियों के बावजूद समाज की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगी। शुक्रवार को होने वाली पंचायत में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा और समाज के प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
राजेंद्र मान को भी विदेशी नंबरों से धमकी
दूसरी ओर समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र मान ने भी उन्हें विदेशी नंबरों से धमकियां मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि धमकियों के संबंध में पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर हत्याकांड के मामले में आवाज उठाने वाले लोगों को ही धमकियां मिलने लगें तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से धमकियों की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पंचायत में उठेंगी प्रमुख मांगें-
शुक्रवार को होने वाली पंचायत में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी जाएंगी। पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी, धमकी देने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जिन लोगों को धमकियां मिली हैं, उन्हें तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग है। इसके अलावा नौकरी और आर्थिक मदद सहित अन्य विषयों पर पंचायत में समाज के लोगों की राय ली जाएगी और वहां जो निर्णय होगा, उसी के आधार पर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
रोड़ समाज ने 24 को निकालेगा न्याय मार्च
बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद हुए हर्ष एनकांउटर की जांच में हो रही देरी से रोड़ समाज गुस्से में है। समाज का एलान है कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती तो 24 अगस्त यानी सोमवार को शहर में न्याय मार्च निकाला जाएगा। पिछले दिनों चौथी बैठक में समाज के लोगों ने निर्णय लिया था। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह का कहना है कि रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय कूच करेंगे और राज्य पाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अब तक तो वे केवल न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे, यदि अब भी उनकी अनदेखी होती है तो उन्होंने अपनी पूर्व घोषित चारों मांगों को पूरा कराने का एलान किया है।