{"_id":"65415f96dcca22f54d09aae8","slug":"our-boxer-yogesh-entered-the-finals-na-news-c-18-1-knl1004-254589-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: म्हारे बॉक्सर योगेश ने फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: म्हारे बॉक्सर योगेश ने फाइनल में किया प्रवेश
Wed, 01 Nov 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किठाना गांव के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी योगेश ढांडा ने कजाकिस्तान के आस्थाना में आयोजित एशियन यूथ व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने उजबेकिस्तान के खिलाड़ी सुहरोब को पांच शून्य से जबरदस्त मात दी और फाइनल में अपनी जगह बनाई।
कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी योगेश ढांडा एशियन यूथ व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को शुरू हुई थी, जो आगामी चार नवंबर तक चलेगी। विजेता खिलाड़ी योगेश ढांडा का फाइनल मुकाबला दो नवंबर को कजाकिस्तान के दिलेरबर्क के साथ होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले योगेश ने 25 अक्तूबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता था। इसमें योगेश ने ताइपे देश के लिन पोयू खिलाड़ी को 5.0 से हराया था। इससे पहले योगेश ने 23 अक्तुबर को आयोजित हुए अपने पहले मुकाबले में जापान के खिलाड़ी नाग्यामा जंजीरो को चार-एक से मात दी थी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश ढांडा की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, भारतीय कोच विनोद, कोच राजिंद्र सिंह, कोच विक्रम, कोच गुरमीत सिंह, कोच अमरजीत सिंह, पिता रणधीर ढांडा, मां बीरमती देवी व बड़े भाई राहुल ढांडा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
योगेश ढांडा का एशियन यूथ एंड जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन पांच से 20 अक्तूबर तक पटियाला के शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हुआ था। योगेश कक्षा 11वीं में पढ़ाई रहा है। वह लगातार चार वर्षों से स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय पदक जीत रहा है।