फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   OSD met auto driver

ओएसडी से मिले ऑटो चालक

Sat, 26 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

स्टैंड को लेकर ऑटो चालकों व ई रिक्शा चालकों के बीच दिन प्रतिदिन विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी समस्या को लेकर ऑटो चालकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह उसके निवास स्थान पर मुलाकात कर अपनी समस्या सुनाई है। ओएसडी ने ऑटो चालकों को जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


शहर में ऑटो की वजह के लगने वाले जाम व बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शहर में ई-रिक्शा को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री द्वारा शहर को 50 ई-रिक्शा भी वितरित की गई। शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती डिमांड के चलते ऑटो चालकों की रोजी रोटी खतरे में पड़ गई है। इससे ऑटो चालकों व ई-रिक्शा चालकों के बीच स्टैंड को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


ऑटो चालक अपने पुराने स्टैंड को छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं प्रशासन ऑटो चालकों को शहर से बाहर के क्षेत्र में सर्विस देने का दबाव बना रहा है। वहीं ई-रिक्शा चालक भी प्रशासन की शह में ऑटो स्टैंड पर जमे हुए हैं। इससे ऑटो चालकों का काम लगभग चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को ऑटो एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल कुमार की अगुवाई में ऑटो चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिलकर अपनी शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed