फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opposition to the pipeline being laid in the fields

Karnal News: खेतों में बिछाई जा रही पाइपलाइन का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the pipeline being laid in the fields
मूनक। एक तेल कंपनी की ओर से ददलाना, मूनक व आसपास के गांवों के खेतों में बिछाई जा रही एलपीजी पाइपलाइन का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। किसानों की मांग है कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का रेट रिवाइज होकर मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक वे पाइपलाइन नहीं बिछाने देंगे। सूचना मिलते ही उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन के महाप्रबंधक विशाल गौरख मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे।मंगलवार सुबह ब्लॉक समिति अध्यक्ष दीपक राणा के नेतृत्व में शमशेर सिंह राणा, किरणपाल, सोनी, राकेश, सुभाष, नीटू, मजनू रावल आदि सहित दर्जन भर किसानों ने एकत्रित होकर उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन कंपनी द्वारा खेतों में बिछाई जा रही एलपीजी पाइपलाइन का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि जब उनके खेतों में से पाइपलाइन बिछाई थी उस समय एक पाइप लाइन डालने के लिए कहा गया था और मुआवजा भी नाममात्र का दिया गया था। उसके बाद एक और पाइपलाइन यहां से डाली गई तब किसानों ने इसको विरोध नहीं किया। उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन अब एक निजी फर्म के साथ मिलकर यहां से तीसरी पाइपलाइन बिछा रही है जिसका हम विरोध करते हैं और यहां से पाइपलाइन नहीं डालने देंगे। महाप्रबंधक तेल कंपनी विशाल गौरख ने कहा कि इस पाइपलाइन से किसानों की जो फसल खराब होगी उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन कंपनी उसका उचित मुआवजा किसानों को देगी। जहां पाइपलाइन बिछाई जाएगी उस खेत का लेवल करके दिया जाएगा। इस जमीन के रेट रिवाइज के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed