फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opium cultivation was done with garlic, the farmer controlled

लहसुन के साथ कर रहा था अफीम की खेती, किसान काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Opium cultivation was done with garlic, the farmer controlled
पुलिस ने गांव डाचर में अफीम की खेती करने के आरोप में एक किसान को गिरफ्तार किया है। किसान ने लहसुन की खेती के साथ अफीम के पौधे भी लगाए हुए थे। पुलिस ने किसान से दो किलो 300 ग्राम डोडा और तीन किलो 200 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए है। पुलिस में किसान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डाचर गांव के किसान लक्खा सिंह ने खेत में लहसुन के साथ ही अफीम के पौधे लगाए हुए है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसएचओ अजायब सिंह ने टीम के साथ किसान के खेत में छापा मारा। यहां से पुलिस ने डोडे और अफीम के पौधे के अलावा किसान द्वारा तोड़े गए दो किलो 300 ग्राम डोडे भी बरामद किए। डोडे तोड़ने के बाद मौके पर बचे अफीम के पौधों का वजन तीन किलो 200 ग्राम मिला। पुलिस ने अफीम के डोडे व पौधे कब्जे में ले लिए हैं। एसएचओ अजायब सिंह का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक किसान डाचर में अफीम की खेती कर रहा है। पुलिस टीम गठित कर खेत मेे छापा मारा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed