फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Operation Trackdown: 92 accused wanted for years and involved in organised crimes arrested

ऑपरेशन ट्रैकडाउन : वर्षों से वांछित व संगठित अपराधों में शामिल 92 आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Operation Trackdown: 92 accused wanted for years and involved in organised crimes arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान वर्षों से वांछित व संगठित अपराध एवं हिंसक गतिविधियों में शामिल 92 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। 15 दिनों में जिला पुलिस का कुल 105 आरोपियों को पकड़ने का लक्ष्य था, जिसमें से महज 13 आरोपी ही गिरफ्त से बाहर हैं, इन्हें भी जल्द काबू करने का दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है।

पांच से 20 नवंबर तक चले ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान पुलिस ने पकड़े गए 18 आरोपियों के अपराध के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली है। जबकि 36 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट को अपडेट भी किया गया है। इसके अलावा अदालतों से भगोड़े घोषित 21 आरोपियों को भी पकड़कर पुलिस ने अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि जिन 92 अरोपियों को पकड़ा ये सभी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छीना झपटी, फायरिंग के मामलों में संलिप्त रहे हैं। डीजीपी की ओर से सभी थाना प्रबंधकों को पांच-पांच आरोपी चिन्हित करके उन्हें काबू करने का निर्देश दिया गया था। जो लंबे समय से फरार चल रहे थे या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। करनाल पुलिस की टीम ने 90 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त किया है। जो आरोपी रह गए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ जारी रहेगी। 15 दिन तक चला अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवधि में साधारण घटनाओं में पकड़े गए हैं आरोपियों की संख्या अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर आरोपी ऐसे जिन पर पांच से ज्यादा केस

92 आरोपियों में ज्यादातर आरोपी ऐसे हैं जिन पर पांच या पांच से ज्यादा केस दर्ज हैं। अलग-अलग मामलों में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस अभियान के दौरान 10 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। जिला पुलिस ने ऐसे आरोपियों को भी पकड़ा है जो संगठित गिरोह बनाकर गतिविधियों को अंजाम देते थे। इस दौरान आर्म्स एक्ट में 11 आरोपी, हत्या की कोशिश करने में वांछित 25 आरोपी, हत्या के मामलों में वांछित 8 आरोपी, गंभीर चोट के मामलों में 10 आरोपी, ऑर्गनाइज्ड क्राइम के 2 आरोपी, लूट व स्नैचिंग के आरोपों में वांछित 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed