फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Open pits in the sectors, too with no barricading or warning signs.

Karnal News: सेक्टरों में भी खुले गड्ढे, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Open pits in the sectors, too with no barricading or warning signs.
अटल पार्क के पास बना गड्ढा संवाद
करनाल। इंद्री के फाजिलपुर गांव में खेत में खोदे गए गड्ढे में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद भी शहर में लापरवाही के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अमर उजाला के अभियान के तहत दूसरे दिन की पड़ताल में शहर के दो पॉश क्षेत्रों में खुले गड्ढे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने मिले। सेक्टर-9 की सड़क किनारे सीवरेज लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया है, लेकिन इसके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं, अटल पार्क के मुख्य द्वार के पास पार्किंग के नजदीक करीब 12 फुट गहरा और चौड़ा गड्ढा खुला पड़ा है। हैरानी यह है कि इसे किसने और क्यों खोदा, इसकी जानकारी भी किसी को स्पष्ट नहीं है। एडवोकेट संदीप राणा, राजकुमार और तेजपाल का कहना है कि संबंधित एजेंसियों को दोनों स्थानों पर तत्काल बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने चाहिए। साथ ही गड्ढों की जिम्मेदारी तय कर उन्हें सुरक्षित करने या काम पूरा होने पर भरने की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


रात में दुर्घटना का खतरा अधिक
सेक्टर-9 में सीवरेज लाइन के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे के पास से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद गड्ढे के आसपास न बैरिकेडिंग है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया है। रात या कम रोशनी में गड्ढा दिखाई नहीं देने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से रात तक पार्क में रहती है भीड़
अटल पार्क के मुख्य द्वार के पास पार्किंग के नजदीक करीब 12 फुट गहरा गड्ढा खुला है। सुबह जल्दी से लेकर रात तक पार्क में बड़ी संख्या में लोग घूमने और समय बिताने आते हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। ऐसे व्यस्त स्थान पर खुला गड्ढा किसी हादसे का कारण बन सकता है।


यह गड्ढे क्यों हैं, मेरे संज्ञान में नहीं है। इंजीनियरिंग विंग से इसकी जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई भी करेंगे। - धर्मबीर सिंह, एसई, एचएसवीपी

अटल पार्क के पास बना गड्ढा संवाद

अटल पार्क के पास बना गड्ढा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed