{"_id":"5f932ff2120703e508d194b721a9f393","slug":"only-son-of-the-dead-man-s-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे ने की बाप की डंडा मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते बेटे ने की बाप की डंडा मारकर हत्या
अमर उजाला करनाल
Updated Tue, 20 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध उपमंडल के गांव बाहरी में बेटे ने सिर में डंडा मारकर अपने
विज्ञापन
बुजुर्ग पिता रामस्वरूप (82) को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी सोना
देवी ने बेटे के खिलाफ पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस
मामले में कार्रवाई में जुटी है।
सोना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसका बेटा रमेश कुमार व उसका पति रामस्वरूप घर पर थे। वह नजदीक के गांवों में मिट्टी के बर्तन बेचने के लिए गई थी। उन्हें पता चला कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि रमेश ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे रामस्वरूप को ज्यादा चोट लगी और वह बेहोश हो गया। उसे तत्काल गांव से असंध के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। ज्यादा खून बह जाने और चोट गहरी होने के कारण रामस्वरूप की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
पहले पत्नी की हत्या कर चुका है आरोपी!
बताया जाता है कि आरोपी रमेश ने करीब दस वर्ष पहले पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके चलते आरोपी पांच वर्षों की जेल की सजा पहले भी भुगत चुका है। आरोपी इकलौता पुत्र है। उसकी एक लड़की है, जो अब अपने मामा के घर पर रहती है।
जिसको दूध पिलाया उसी ने उजाड़ा सुहाग
सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सिसक-सिसक कर कह रही है कि जिसे उसने अपनी कोख से जन्म दिया और दूध पिलाकर पाला, आज उसी इकलौते बेटे ने उसके सुहाग को उजाड़ दिया। पिता की हत्या में इकलौता बेटा जेल चला गया, इससे बड़ा सदमा उसके लिए क्या हो सकता है।
एफएसएल टीम ने खंगाले साक्ष्य
पुलिस को सूचना मिलते ही एसएचओ जगदीश मोर मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एफएसएल टीम भी गांव बाहरी में मौके पर पहुंची और हत्या के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।