फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one more foeticide, Alleged sent jial

एक और कन्या भ्रूण हत्या, आरोपी नर्स भेजी जेल

Mon, 18 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 18 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर कालोनी में सरकारी एएनएम सुमन सोलंकी के घर पर रीना का गर्भपात करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गर्भवती की मेडिकल जांच में पता चला है कि उसके पेट में कन्या पनप रही थी। जिसे कुछ रुपयों के लिए सरकारी नर्स ने कई लोगों के साथ मिलकर गर्भ में ही मार दिया। अदालत ने एएनएम सुमन सोलंकी और गर्भवती रीना की बहन सपना वासी गांव चांद समंद को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी सपना के पति राजेंद्र वासी चांद समंद को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सहारनपुर के नकुड़ में भ्रूण लिंग जांच के आरोपी का पता लगाना और इनको सलाह देने वाले अन्य आरोपियों को पकड़ना है। आरोपी नरेश व सहारनपुर स्थित नकुड़ में अल्ट्रासाउंड केंद्र में लिंग जांच करने का आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एएनएम सुमन सोलंकी के घर छापा मारा था। मगर सुमन ने पहले ही रीना को गर्भपात की दवाई दे दी थी। आरोपी के घर से गर्भपात करने की दवाइयां और औजार बरामद किये थे। आरोपी सुमन ने पूछताछ में बताया है कि उसने ठाकुर अस्पताल के कर्मचारी नरेश कुमार के कहने पर 15 हजार रुपये लेकर रीना को गर्भपात करने की दवाई दी थी। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने गर्भवती रीना, एएनएम सुमन, रीना की बहन सपना, जीजा राजेंद्र, नरेश कुमार, अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर रीना, सुमन, सपना, राजेंद्र को गिरफ्तार किया। इनमें से रीना को ब्लीडिंग होने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि रविवार को सुमन, सपना को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि आरोपी राजेंद्र को दो दिन के लिए रिमांड पर ले लिया है। जीजा राजेंद्र की सलाह पर ही रीना ने नकुड़ में भ्रूण लिंग जांच कराई थी। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉक्टर नहीं बचा सके गर्भ
डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती गर्भवती रीना के गर्भ को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसा इसलिए हो गया क्योंकि एएनएम सुमन सोलंकी ने रीना को गर्भपात की खुराक दे दी थी। इसलिए रीना का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना के पति और दाई का फंसना भी तय
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र सिंह के मुताबिक गर्भपात करने के मामले में शिव कालोनी वासी दाई नीलम और रीना के पति सुभाष का फंसना तय है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इनको भी आरोपी ठहराया है। पति सुभाष की सलाह के बगैर रीना भ्रूण लिंग जांच नहीं कराती। इसलिए दाई और मरीज के पति के खिलाफ भी पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed