फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one farmer died in a road accident

ट्रॉली से गिरे दो किसान, एक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
one farmer died in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। दिल्ली सिंघू बॉर्डर से पंजाब लौटते समय घरौंडा ओवरब्रिज के पास ट्रॉली उछलने से दो किसान नीचे गिर गए और पीछे से आ रहे एक किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे किसान को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए करनाल भेज दिया है।
पंजाब के जिला अमृतसर के गांव महसपुर कलां निवासी दो किसान सिंघू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में दस दिन की ड्यूटी देकर ट्रैक्टर ट्राली में अपने गांव लौट रहे थे। वीरवार सुबह साढ़े छह बजे ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास पहुंची तो ट्राली को अचानक झटका लग गया। जिससे 50 वर्षीय कुलवंत व गुरबख्श सिंह ट्राली से गिर गए। जिसमें कुलवंत सिंह को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन

बसताड़ा टोल पर आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जगदीप औलख साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि घरौंडा ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली उछलने से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। जिसको किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के साथी जसदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed