{"_id":"64e6df716a07d2f812041c56","slug":"one-died-in-accident-in-karnal-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पैदल जा रहे दो मजदूरों को डंफर ने कुचला, एक की मौत, मौके से फरार हुआ आरोपी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: पैदल जा रहे दो मजदूरों को डंफर ने कुचला, एक की मौत, मौके से फरार हुआ आरोपी चालक
Thu, 24 Aug 2023 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:12 AM IST
सार
रुलदाराम और उसका परिचित फूलसिंह बुधवार रात को सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर आया और दोनों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में दोनों सड़क पर पड़े रहे। आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के घीड गांव के पास बुधवार रात को पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को डंफर ने कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंबाला के बिंजलपुर निवासी रुलदाराम (58) के रूप में हुई है। वह राइस मिल में काम करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ludhiana: पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु के घर ED की रेड, दफ्तर में भी टीम ने दी दबिश
विज्ञापन
रुलदाराम और उसका परिचित फूलसिंह बुधवार रात को सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर आया और दोनों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में दोनों सड़क पर पड़े रहे। आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने दोनों को देखा तब तक रुलदाराम की मौत हो चुकी थी। घायल फूलसिंह सड़क पर तड़प रहा था। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। परिजनों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन