फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one died by corona, 81 new case arrived

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 81 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
one died by corona, 81 new case arrived
जिले में कोरोना से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी कोरोना पॉजिटिव जुंडला गेट निवासी 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 13 मार्च को उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था उन्हें तीन दिन से सांस में दिक्कत आ रही थी और वह गुर्दे की बीमारी से भी जूझ रहे थे। इसके अलावा बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के नए केसों की संख्या 81 रही। जिसमें बयाना सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, अन्य स्कूल व आईटीआई सहित तीन अध्यापक, 9 विद्यार्थी, इंद्री सरकारी अस्पताल का कर्मी, एक होटल के दो मालिक, शामगढ़ स्थित मार्डन डेरी के 6 कर्मी, कैथल के साइंटिस्ट आदि भी शामिल है। सीएमओ डा. योगेश शर्मा के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 245189 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जबकि इनमें से 229795 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 12475 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 161 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 701 एक्टिव है तथा 11613 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 41 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

1029 लाभार्थियों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का टीका
कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 1029 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें 980 लाभार्थियों को पहली और 49 को दूसरी डोज लगाई गई। इनमें 892 बुजुर्ग शामिल है। डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम ने बताया कि बढ़े कोरोना केसों को देखते हुए सभी को वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

वाहन चालकों का भी किया टेस्ट
कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां लोगों को जागरूक किया तो वहीं अंबेडकर चौक पर वाहन चालकों को रोक कर उनका कोरोना टेस्ट भी किया। इसके साथ ही लोगों को मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने किया जागरूक
करनाल। जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की नाटक मंडली ने बुधवार को झंझाड़ी गांव में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों सहित कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव व टीकाकरण की जानकारी लोगों तक विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रभावी ढंग से पहुंचाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 वर्ष के बुजुर्गों व जिनकी आयु 45 वर्ष है, व्यक्तियों को जो बीमारियों से ग्रस्त है, उनको कोरोना का निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इस वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है, कोई भी व्यक्ति नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा सकता है और इस महामारी से निजात पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed