फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One crore extortion sought from rice mill owner, case registered

राइस मिल के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
One crore extortion sought from rice mill owner, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। सालवन रोड स्थित हीरा राइस मिल के मालिक से अज्ञात बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इस आशय की शिकायत के बाद असंध पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। असंध राइस मिल एसोसिएशन की ओर से मांग के बाद एसपी ने शिकायतकर्ता को गनमैन उपलब्ध करा दिया है।
सालवन रोड पर स्थित हीरा राइस मिल के संचालक सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को जब वह अपनी अनाज मंडी स्थित दुकान में पहुंचे तो उन्हें वहां धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद पीड़ित राइस मिलर्स ने इस बारे में अन्य मिलर्स और एसोसिएशन को अवगत करवाया। इस पर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी गंगाराम पूनिया से मिला। उन्होंने बताया कि धमकी भरे पत्र से राइस मिलर्स में भय का माहौल है। कारण कि इससे पहले भी पीड़ित राइस मिलर और अन्य को धमकी मिल चुकी है। एसोसिएशन की मांग पर एसपी ने पीड़ित राइस मिलर को सुरक्षाबल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार पीड़ित को गनमैन उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए दुकान और घर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आरोपी की पहचान करके गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जींद के सफीदों से भेजा गया धमकी भरा पत्र, चंडीगढ़ में मंगाई रकम
राइस मिल के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे हैं। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि जींद के सफीदों से राइस मिल मालिक को डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है। जिसमें 30 सितंबर तक चंडीगढ़ के एजेंटा मॉल में रुपये पहुंचाने की बात लिखी गई है। वहीं पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के साथ रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित को पहले भी दो बार धमकी मिल चुकी है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ममता सिंह, आईजी, करनाल रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed