{"_id":"605a567a8ebc3e59176b7e66","slug":"one-corona-positive-died-138-new-case-arrived-karnal-news-knl65060352","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, 138 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, 138 और संक्रमित
विज्ञापन
मंगलवार को भी कोरोना के 138 केस आए हैं। वहीं 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। बुजुर्ग गोंदर का रहने वाला था। 21 मार्च को उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जिले में अब तक 165 लोगों की जान कोरोना से चली गई है। विद्यार्थियों के साथ-साथ अब बैंकों के कर्मचारी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं।
मंगलवार को करीब सात बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे अलग 6 विद्यार्थी, प्रोफेसर सहित पांच अध्यापक, एमएलए घरौंडा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी, एसपी-डीसी ऑफिस में कार्यरत कर्मी, साइंटिस्ट सहित अन्य पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में मंगलवार को 17 जगहों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 751 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें 677 बुजुर्ग शामिल थे। अभी तक जिले में 254408 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 239050 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 13203 मामले पॉजिटिव हैं जिनमें से 165 मरीजों की मौत हो चुकी है, 927 एक्टिव तथा 12111 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
401 बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन
निसिंग। मंगलवार गांव औगंद, डाचर व बस्तली में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को विभाग कर्मचारी मुल्तान सिंह के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। मुल्तान सिंह ने बताया कि मंगलवार को 401 महिला और पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई। जिनमें औगंद में 206, डाचर 100 व बस्तली में 95 बुजुर्ग शामिल रहे।