फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One and a half lakh cheated in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated in the name of getting loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिव्यांग को लोन दिलाने के बहाने डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोहिदा निवासी दिव्यांग शीशपाल ने बताया कि आरोपी शिव कॉलोनी निवासी महिंद्रो व अर्जुन निवासी हांसी चौक ने उसे मकान पर 20 लाख रुपये का लोन और दिव्यांग का एक लाख रुपये का लोन दिलाने के लिए सेक्टर-12 स्थित एसबीआई में मई 2021 में लेकर आए। उसने अपने मकान की रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेज आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपियों का फोन आया कि लोन पास हो गया है। डेढ़ लाख रुपये स्टांप ड्यूटी देनी होगी। उसके पास रुपये नहीं थे तो उसने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखे और डेढ़ लाख रुपये आरोपी को दिए, लेकिन अभी तक न तो उसे लोन के रुपये दिए, न डेढ़ लाख रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed